पंचकूला के सेक्टर-27 में सात लोगों की आत्महत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। इस केस में नया खुलासा हुआ है। प्रवीन के दो फ्लैट पंचकूला सेक्टर-19 और बलटाना एरिया में होने की बात सामने आई है। प्रवीन ने बद्दी और पंचकूला में स्क्रैप बिजनेस में घाटा होने के बाद दोनों फ्लैट को करीब एक करोड़ में बद्दी के बैंक के पास गिरवी रखा था। बताया जा रहा है कि इनका बाजार मूल्य 70 लाख था। जबकि बैंक ने इस पर एक करोड़ रुपये का लोन दे दिया। किस्त न मिलने पर बैंक के अधिकारी प्रवीन पर दबाव बना रहे थे। बैंक का एक अधिकारी प्रवीन के ससुराल पिंजौर स्थित हिमशिखा कॉलोनी तक पहुंच गया था। पुलिस अपनी जांच में उस बैंक के अधिकारी को शामिल कर सकती है।

2 of 10
डलिशा, कारोबारी प्रवीन और बेटा हार्दिक का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद
वहीं देहरादून में बिजनेस में नुकसान होने के बाद फाइनांसर अलग से प्रवीन पर कर्ज वापसी के लिए दबाव बना रहे थे। इस कारण प्रवीन का परिवार पूरी तरह टूट चुका था। कर्जदारों से बचने के लिए प्रवीन अपने परिवार के साथ कभी पिंजौर, कभी खरड़ तो कभी पंचकूला में छुपकर रह रहा था। एक साथ पूरे परिवार ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच पुलिस कर रही है। इस मामले का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

3 of 10
रीना का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद
पांच लाख रुपये देकर बिजनेस शुरू कराया
प्रवीन के ससुर राकेश गुप्ता ने बताया कि देहरादून में कन्फेक्शनरी का व्यापार करने के लिए पांच लाख रुपये प्रवीन को दिए थे, उस पैसे का आजतक पता नहीं चला। यहां तक कि जब प्रवीन मोहाली के खरड़ में रहता था तो बिजनेस में घाटा होने के बाद राकेश गुप्ता हर माह 12 हजार रुपये प्रवीन को किराये के लिए देते थे। आर्थिक तंगी और कर्जदारों के दबाव के कारण प्रवीन सकेतड़ी के छोटे दो कमरों के मकान में शिफ्ट हुआ, लेकिन वहां भी 25 दिन से ज्यादा नहीं टिक पाया। प्रवीन के ससुर ने बताया कि पहले करीब 10 साल तक प्रवीन का परिवार उनके संपर्क में नहीं था। बीच में तीन माह पहले इनसे संपर्क हुआ था।

4 of 10
ध्रुविका का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद
महज आधे घंटे में जहर ने शरीर पर किया असर
प्रवीन के परिवार ने आत्महत्या के लिए जहर के रूप में तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था। डॉक्टर ने बताया कि जहर का असर पूरे शरीर में महज पंद्रह से बीस मिनट के भीतर हुआ है। मौत भी आधे से एक घंटे के भीतर हो गई थी। परिवार को जहर शाम सात बजे के बाद दिया गया था।

5 of 10
पंचकूला में सात लोगों की आत्महत्या के बाद गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद
यह है मामला
26 मई की रात सेक्टर-27 में परिवार के सात सदस्यों ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली थी। 26 मई की रात जहर निगलकर मरने वालों में प्रवीण मित्तल (42), उनकी पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां ध्रुविका और डलिशा (11) और बेटा हार्दिक (14) शामिल था।



























