• Latest
  • Trending
  • All
Pakistan Presidential Election; Asif Ali Zardari | Nawaz Bilawal vs Imran Khan Party Candidate | 8 साल जेल में रहे जरदारी का राष्ट्रपति बनना तय: पाकिस्तान में शाम तक आएंगे नतीजे; PAK संसद में इमरान खान जिंदाबाद के नारे लगे

3 years ago
Why Aaron Rodgers and Shailene Woodley broke up in 2022? Check relationship timeline after QB’s shock claims

2 hours ago
Chandigarh News:22 करोड़ से चमकेंगी शहर की तीन प्रमुख सड़कें – Three Major City Roads To Get A Facelift At A Cost Of 22 Crore

3 hours ago
ET 40 Under 40 2026: Meet the 40 young leaders shaping India’s future

4 hours ago
Rude lessons: On the U.S.-Canada trade dispute, lessons for India

कांगो के 2 स्कूलों में आग, 24 स्टूडेंट्स की मौत:लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली; जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे

6 hours ago
धोखेबाज पाकिस्तान, सऊदी अरब को कहा दोस्त और दे दिया धोखा, ख्वाजा आसिफ के बयान की सच्चाई

Lucknow: One electric cremation machine back in service; others still dysfunctional

7 hours ago
झांसी में रेलवे अधिकारी की AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीर, 15 लाख मांगे, प्रयागराज से युवती गिरफ्तार – jhansi railway officer ai obscene photo blackmail 15 lakh woman arrested prayagraj lclar

8 hours ago
IndiGo’s Lucknow-Dammam flight lands in Ahmedabad after bomb threat

iPhone 17 Price Shock Could Make Expensive Android Flagships Even Costlier

11 hours ago
If you aren’t self-motivated, your approach is wrong: Shami 

‘Mr Singh, Get Off Our Roads’: Trump DHS Ad Sparks Sikh Outrage | Racial Stereotype | The 5 PM Brief

Thursday, September 10, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    DESI PUNJABI PLAYLIST THAT GETS YOUR VIBE 😌🎧

    New Punjabi Song 2026 💝 | Best Punjabi Love Song | Heart Touching Punjabi Songs | Punjabi Song

    Ammy Virk Best Hits 2026 🔥 Audio Jukebox | Wang Da Naap | Qismat | Patiala Peg | Punjabi Songs

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Pakistan Presidential Election; Asif Ali Zardari | Nawaz Bilawal vs Imran Khan Party Candidate | 8 साल जेल में रहे जरदारी का राष्ट्रपति बनना तय: पाकिस्तान में शाम तक आएंगे नतीजे; PAK संसद में इमरान खान जिंदाबाद के नारे लगे

by India News Online Team
March 9, 2024
in Hindi News
0
Pakistan Presidential Election; Asif Ali Zardari | Nawaz Bilawal vs Imran Khan Party Candidate | 8 साल जेल में रहे जरदारी का राष्ट्रपति बनना तय: पाकिस्तान में शाम तक आएंगे नतीजे; PAK संसद में इमरान खान जिंदाबाद के नारे लगे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • International
  • Pakistan Presidential Election; Asif Ali Zardari | Nawaz Bilawal Vs Imran Khan Party Candidate

इस्लामाबाद46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोट डालने से पहले समर्थकों का अभिवादन करते जरदारी। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए वोट डालने से पहले समर्थकों का अभिवादन करते जरदारी।

पाकिस्तान में आज राष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं। नवाज की पार्टी PML-N और बिलावल की पार्टी PPP ने मिलकर आसिफ अली जरदारी को उम्मीदवार बनाया है। वे साल 2008 में भी राष्ट्रपति बने थे। वहीं इमरान समर्थक SIC पार्टी ने महमूद खान अचकजई को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है।

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करते हुए पाकिस्तान नेशनल असेंबली के कुछ सदस्यों ने इमरान खान जिंदाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं जबकि सीनेट में कुल 100 सीटें हैं।

वहीं चारों प्रांतों में 749 सीटें हैं, यानी राष्ट्रपति चुनाव में कुल 1185 सांसद वोट करेंगे। चुनाव से पहले ही पाकिस्तान में आसिफ अली जरदारी का राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है।

तस्वीर PTI समर्थक सांसद फैजल जावेद की है, वो इमरान खान के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।

जरदारी का राष्ट्रपति बनना तय क्यों
जरदारी के पास उनकी अपनी पार्टी PPP के अलावा नेशनल असेंबली की सबसे बड़ी पार्टी PML-N, MQM-P, BAP, IPP जैसी कई पार्टियों का समर्थन है। वहीं मौलाना फजल-उर-रहमान की JUI-F पार्टी आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए संसद से जुड़े सभी इलेक्शन बॉयकॉट कर रही है।

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की तरह ही राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार का मुस्लिम होना जरूरी होता है। चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 10:30 बजे शुरू हुई थी, जो शाम 4:30 तक चलेगी। राष्ट्रपति पद के चुनावों के लिए सीक्रेट बैलट से होती है।

इसके बाद शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है। पाकिस्तानी मीडिया द डॉन के मुताबिक, रविवार को नए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पद से फेयरवेल दिया गया था।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए नेशनल असेंबली में वोट डालते PPP चेयरमैन बिलावल भुट्टो। (क्रेडिट- PTV)

कौन हैं PPP और PML-N समर्थक उम्मीदवार आसिफ अली जरदारी?
आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हैं। वो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टों के पति और PPP चेयरमैन बिलावल भुट्टो के पिता हैं। जरदारी को पाकिस्तान में मिस्टर 10% कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे बेनजीर की सरकार के दौरान किसी भी प्रोजेक्ट की शुरुआत या सरकार से लोन की इजाजत दिलवाने के बदलने 10% के कमीशन की मांग करते थे।

भ्रष्टाचार, बैंक फ्रॉड, किडनैपिंग और हत्या के आरोपों में जरदारी ने करीब साढ़े 8 साल जेल की सजा काटी। बेनजीर ने अपनी राजनीतिक वसीयत में जरदारी को पार्टी नेता के रूप में अपना उत्तराधिकारी नामित किया था।

2007 में भुट्टो की हत्या के बाद नवाज की पार्टी PML-N के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, और जनरल परवेज मुशर्रफ को सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके बाद 6 सितंबर 2008 को जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे।

तस्वीर साल 2008 की है, जब आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

कौन हैं PTI समर्थक SIC पार्टी के उम्मीदवार महमूद खान अचकजई
76 साल के महमूद खान अचकजई पाकिस्तान में पश्तून नेता और पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (PKMAP) के चेयरमैन हैं। पिता अब्दुल समद खान अचकजई की मौत के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 1989 में उन्होंने अपनी पार्टी पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी का गठन किया था।

वे PML-N के सपोर्ट से पहली बार 1993 में सांसद बने थे। 2013 में उनके सामने केयरटेकर प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, अचकजई ने इसे ठुकरा दिया क्योंकि वो 2013 के आम चुनाव लड़ना चाहते थे। 8 फरवरी को हुए संसदीय चुनाव में अचकजई ने बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला-सह-चमन में NA-266 सीट से जीत हासिल की।

तस्वीर राष्ट्रपति पद के लिए इमरान समर्थक उम्मीदवार महमूद खान अचकजई की है। (फाइल)

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव का फॉर्मुला
पाकिस्तान में सीनेट, नेशनल असेंबली और बलूचिस्तान असेंबली के हर सदस्य के वोट को एक वोट माना जाता है। लेकिन बाकी 3 प्रांतीय असेंबली में ऐसा नहीं है। दरअसल, बलूचिस्तान प्रांत में सिर्फ 65 सीटें हैं। इसकी वजह से पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध में सांसदों की वोटों की वैल्यू कम हो जाती है।

उदाहरण के लिए पंजाब असेंबली में कुल 371 सीटें हैं। इन्हें बलूचिस्तान की कुल सीटों (65) से डिवाइड करके 6 नतीजा आता है। यानी पंजाब असेंबली में 6 सांसदों के वोटों को मिलाकर 1 वोट माना जाएगा। इसी तरह सिंध में 3 सांसदों के वोट को 1 वोट माना जाएगा। वहीं खैबर पख्तूनख्वा में 2 सांसदों के वोट को 1 वोट माना जाएगा।

राष्ट्रपति चुनाव में कुल 696 वोट होते हैं। द डॉन के मुताबिक, आसिफ अली जरदारी को करीब 400 वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अचकजई के लिए 200 वोटों का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल लग रहा है।

यह खबर भी पढ़ें…

जरदारी का PAK राष्ट्रपति बनना तय:बेनजीर से 3 साल छोटे, मिस्टर 10% कहलाते थे; पत्नी की मौत के बाद मुशर्रफ की तानाशाही खत्म की

तारीख- 18 दिसंबर 1987। पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो और आसिफ अली जरदारी का निकाह हुआ। इस रिश्ते को बहुत ही असमान्य माना गया था। दरअसल, बेनजीर भुट्टो की पाक राजनीति में एंट्री के दौरान उनकी मां ने जरदारी को उनके पति के तौर पर चुना था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: AliAsifBilawalcandidateElectionImranKhanNawazPakPakistanpartypresidentialZardariआएगइमरनकखनजदबदजरदरजलतकतयनतजनरपकसतनबननमरषटरपतरहलगशमसलससद
Share199Tweet124Send

Related Posts

Chandigarh News:22 करोड़ से चमकेंगी शहर की तीन प्रमुख सड़कें – Three Major City Roads To Get A Facelift At A Cost Of 22 Crore
Hindi News

September 10, 2026
कांगो के 2 स्कूलों में आग, 24 स्टूडेंट्स की मौत:लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली; जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे
Hindi News

कांगो के 2 स्कूलों में आग, 24 स्टूडेंट्स की मौत:लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली; जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे

September 10, 2026
धोखेबाज पाकिस्तान, सऊदी अरब को कहा दोस्त और दे दिया धोखा, ख्वाजा आसिफ के बयान की सच्चाई
Hindi News

धोखेबाज पाकिस्तान, सऊदी अरब को कहा दोस्त और दे दिया धोखा, ख्वाजा आसिफ के बयान की सच्चाई

September 10, 2026
झांसी में रेलवे अधिकारी की AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीर, 15 लाख मांगे, प्रयागराज से युवती गिरफ्तार – jhansi railway officer ai obscene photo blackmail 15 lakh woman arrested prayagraj lclar
Hindi News

झांसी में रेलवे अधिकारी की AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीर, 15 लाख मांगे, प्रयागराज से युवती गिरफ्तार – jhansi railway officer ai obscene photo blackmail 15 lakh woman arrested prayagraj lclar

September 10, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
धोखेबाज पाकिस्तान, सऊदी अरब को कहा दोस्त और दे दिया धोखा, ख्वाजा आसिफ के बयान की सच्चाई

धोखेबाज पाकिस्तान, सऊदी अरब को कहा दोस्त और दे दिया धोखा, ख्वाजा आसिफ के बयान की सच्चाई

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Why Aaron Rodgers and Shailene Woodley broke up in 2022? Check relationship timeline after QB’s shock claims

Why Aaron Rodgers and Shailene Woodley broke up in 2022? Check relationship timeline after QB’s shock claims

September 10, 2026
Chandigarh News:22 करोड़ से चमकेंगी शहर की तीन प्रमुख सड़कें – Three Major City Roads To Get A Facelift At A Cost Of 22 Crore

Chandigarh News:22 करोड़ से चमकेंगी शहर की तीन प्रमुख सड़कें – Three Major City Roads To Get A Facelift At A Cost Of 22 Crore

September 10, 2026
ET 40 Under 40 2026: Meet the 40 young leaders shaping India’s future

ET 40 Under 40 2026: Meet the 40 young leaders shaping India’s future

September 10, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Why Aaron Rodgers and Shailene Woodley broke up in 2022? Check relationship timeline after QB’s shock claims
  • Chandigarh News:22 करोड़ से चमकेंगी शहर की तीन प्रमुख सड़कें – Three Major City Roads To Get A Facelift At A Cost Of 22 Crore
  • ET 40 Under 40 2026: Meet the 40 young leaders shaping India’s future
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.