पाकिस्तान अब ऐसी मिसाइलों के निर्माण में जुटा है, जो कि अमेरिका तक पहुंचने की क्षमता रखती हों। अमेरिकी पत्रिका फॉरेन अफेयर्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने ऐसी मिसाइलों को चीन की मदद से बनाने की कोशिश जारी रखी है और उसके इस कदम ने वॉशिंगटन तक को चौकन्ना कर दिया है।
Trending Videos
गौरतलब है कि मौजूदा समय में चुनिंदा देशों के पास ही अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) से जुड़ी तकनीक मौजूद है। फिलहाल अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों के पास आईसीबीएम मौजूद है। ऐसे में अगर पाकिस्तान इस तकनीक को हासिल कर लेता है तो वह भी दुनिया में एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक मार करने वाली मिसाइलों को बनाने वाला देश बन सकता है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर ये इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल होती क्या हैं? पाकिस्तान के आईसीबीएम कार्यक्रम को लेकर अब तक क्या-क्या जानकारियां सामने आई हैं? मौजूदा समय में किन-किन देशों के पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें मौजूद हैं? और इस तकनीक में भारत की क्षमताएं कहां तक हैं? आइये जानते हैं…