इस्लामाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के दूसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने रविवार शाम 7.45 बजे मीडिया के सामने दावा किया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर पहले हमला किया।
चौधरी ने दावा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर जो भी हमले किए हैं, वे आत्मरक्षा में किए गए थे। उन्होंने पाकिस्तानी सेना की तारीफ भी की। पाकिस्तान की जनता अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय रक्षा के लिए तैयार है। भारत मिलिट्री ऑपरेशन चाहता है तो ये उसकी मर्जी है, आगे ये किधर जाएगा ये हमारी मर्जी होगी।
एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी लगभग यही बातें कहीं थीं। उन्होंने भी भारत पर पहले हमले की बात कहते हुए अपनी सेना की तारीफ की थी।
PM शहबाज शरीफ ने कहा था- हमने भारत को जवाब दिया
पाकिस्तानी PM शहबाज ने कल देश को संबोधित करते हुए दावा किया था कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। पिछली रात पूरी दुनिया ने देखा कि हमारी सेना ने अपने से कई गुना ताकतवर दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने दावा किया कि इतिहास हमेशा याद रखेगा कि पाकिस्तान की सेना और लड़ाकू विमानों ने कैसे कुछ ही घंटों में भारतीय सेना की तोपों को खामोश कर दिया। शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया था।

PM शहबाज शरीफ ने शनिवार रात 11:30 बजे देश को संबोधित किया था।
भारत-पाकिस्तान में कल ही सीजफायर हुआ
भारत पाकिस्तान के बीच कल ही 4 दिन के संघर्ष के बाद सीजफायर हुआ। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे सीजफायर का ऐलान होने के 3 घंटे बाद पाकिस्तान ने दावा किया कि भारत ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान का कहना है कि पेशावर एयरपोर्ट के पास एयर डिफेंस सिस्टम ने भारतीय ड्रोन को मार गिराया था।
पेशावर में ड्रोन के नजर आते ही एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया था। कुछ लोगों को एंटी एयरक्राफ्ट गन फायरिंग आवाज सुनाई दी थी।
पाकिस्तान बोला- हम सीजफायर को मानने के लिए प्रतिबद्ध
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था पाकिस्तान संघर्ष विराम का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुछ इलाकों में भारत सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन हमारे सैनिक जिम्मेदारी और संयम के साथ स्थिति संभाल रहे हैं।
हमारा मानना है कि सीजफायर का क्रियान्वयन अधिकारी लेवल पर आपस में बातचीत करके किया जाना चाहिए। जबकि जंग के हालात में मौजूद सैनिकों को संयम बरतना चाहिए।

——————————-
यह खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तानी सेना ने पुलवामा हमले शामिल होने की बात मानी:कहा- ये हमारी रणनीति थी; 2019 में 40 CRPF जवान शहीद हुए थे

पाकिस्तान के अधिकारियों ने 2019 के पुलवामा हमले में शामिल होने की बात मान ली है। पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के अधिकारियों ने शुक्रवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी के साथ पाकिस्तानी एयरफोर्स के एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद और पाकिस्तान नौसेना के सीनियर अधिकारी भी थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











