• Latest
  • Trending
  • All
Pakistan Election 2024 Voting LIVE Update; Nawaz Sharif Bilawal Bhutto | Imran Khan – PTI PML PPP Party | पाकिस्तान चुनाव-120 सीटों पर इमरान समर्थक आगे: नतीजे जारी करने में देर कर रहा चुनाव आयोग; नवाज जेल से लड़ रही कैंडिडेट से पिछड़े

3 years ago
FPIs Invest Rs 30,919 Crore in Indian Equities in August, Second Consecutive Month of Inflows

FPIs Invest Rs 30,919 Crore in Indian Equities in August, Second Consecutive Month of Inflows

3 hours ago
India sends 11 tonnes of relief, Bailey bridge, tunnel expertise to Nepal

India sends 11 tonnes of relief, Bailey bridge, tunnel expertise to Nepal

3 hours ago
घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

3 hours ago
Nepal warns of rising water levels in Bhotekoshi River as flash floods death toll surges to 734

Nepal warns of rising water levels in Bhotekoshi River as flash floods death toll surges to 734

3 hours ago
Nepal Flood Survival Stories | Teacher Bravery Saves Students Lives

Nepal Flood Survival Stories | Teacher Bravery Saves Students Lives

4 hours ago
ऑस्कर्स एकेडमी निकली ‘नैना पगलू’, शेयर किया ‘ये जवानी है दीवानी’ का सनसेट वाला सीन, भारतीय फैंस के खिले चेहरे

ऑस्कर्स एकेडमी निकली ‘नैना पगलू’, शेयर किया ‘ये जवानी है दीवानी’ का सनसेट वाला सीन, भारतीय फैंस के खिले चेहरे

4 hours ago
नीट पीजी:जयपुर सेंटर पर बिजली खराबी से परीक्षा प्रभावित, इस तारीख को फिर होगा एग्जाम; एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre

नीट पीजी:जयपुर सेंटर पर बिजली खराबी से परीक्षा प्रभावित, इस तारीख को फिर होगा एग्जाम; एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre

5 hours ago
बीड़ी-सिगरेट रोज नहीं, कभी-कभार पीते हैं? क्या फिर भी मुंह के कैंसर का खतरा? डॉक्टर से समझें – Mouth cancer risk tobacco smoking warning symptoms

बीड़ी-सिगरेट रोज नहीं, कभी-कभार पीते हैं? क्या फिर भी मुंह के कैंसर का खतरा? डॉक्टर से समझें – Mouth cancer risk tobacco smoking warning symptoms

5 hours ago
DGCA flagged safety issues with Tecnam aircraft before Kanpur crash

DGCA flagged safety issues with Tecnam aircraft before Kanpur crash

5 hours ago
अमृतसर में होटल मालिक से मारपीट:आईडी मांगने पर युवकों ने किया हमला, प्रॉपर्टी को पहुंचाया नुकसान – Hotel Owner Assaulted In Amritsar

अमृतसर में होटल मालिक से मारपीट:आईडी मांगने पर युवकों ने किया हमला, प्रॉपर्टी को पहुंचाया नुकसान – Hotel Owner Assaulted In Amritsar

7 hours ago
From snatcher chase to Rakhi: Traffic constable’s eventful Raksha Bandhan

From snatcher chase to Rakhi: Traffic constable’s eventful Raksha Bandhan

7 hours ago
Pet First | 6 Signs Your Dog Is Bored At Home And Needs More Mental Stimulation

Pet First | 6 Signs Your Dog Is Bored At Home And Needs More Mental Stimulation

8 hours ago
Sunday, August 30, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

    Kilometer (Official Video ) R Nait | Sudesh Kumari | Priya | Mix It Up | New Punjabi Songs 2026

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Pakistan Election 2024 Voting LIVE Update; Nawaz Sharif Bilawal Bhutto | Imran Khan – PTI PML PPP Party | पाकिस्तान चुनाव-120 सीटों पर इमरान समर्थक आगे: नतीजे जारी करने में देर कर रहा चुनाव आयोग; नवाज जेल से लड़ रही कैंडिडेट से पिछड़े

by India News Online Team
February 8, 2024
in Hindi News
0
Pakistan Election 2024 Voting LIVE Update; Nawaz Sharif Bilawal Bhutto | Imran Khan – PTI PML PPP Party | पाकिस्तान चुनाव-120 सीटों पर इमरान समर्थक आगे: नतीजे जारी करने में देर कर रहा चुनाव आयोग; नवाज जेल से लड़ रही कैंडिडेट से पिछड़े
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

  • Hindi News
  • International
  • Pakistan Election 2024 Voting LIVE Update; Nawaz Sharif Bilawal Bhutto | Imran Khan PTI PML PPP Party

इस्लामाबाद1 घंटे पहलेलेखक: पाकिस्तान से शुमाइला खान, राणा माल्ही, ताबिश कफीली

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान में वोटिंग के बाद काउंटिंग प्रोसेस जारी है। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान में वोटिंग के बाद काउंटिंग प्रोसेस जारी है।

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद काउंटिंग जारी है। मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चला। वोटिंग की गिनती के बीच रुझान भी आने लगे हैं। हालांकि आधिकारिक नतीजे शुक्रवार यानी 9 फरवरी तक ही आने की उम्मीद है।पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हो रहा है। बाकी सीटें रिजर्व हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक शुरुआती रुझानों में 120 सीटों पर इमरान समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। चुनाव आयोग नतीजे जारी करने में देर कर रहा है। वोटिंग के दौरान मुल्क में कई घंटे तक मोबाइल और इंटरनेट सर्विस करीब-करीब बंद रहीं। इस बीच, न्यूज चैनलों ने अपनी वेबसाइट्स से इलेक्शन रिजल्ट टैली हटा ली हैं।

लाइव अपडेट्स

10:18 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पहला रिजल्ट जारी किया

नतीजे जारी करने में देरी के आरोपों के बीच पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अपना पहला रिजल्ट जारी किया है। आयोग ने पेशावल और स्वात की प्रांतीय सीटों PK-76 और PK-6 के नतीजे बताए हैं। इनमें PK-76 से इमरान के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार समिउल्लाह खान आगे चल रहे हैं।

09:37 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

नवाज की विक्ट्री स्पीच के लिए बनाया स्टेज हटा

लाहौर के मॉडल टाउन में PML-N ने नवाज शरीफ की विक्ट्री स्पीच के लिए स्टेज बनाया था। हालांकि, शुरुआती रुझानों में हार के बाद उसे हटा लिया गया। नवाज भी मॉडल टाउन से चले गए हैं।

09:35 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

PTI का दावा- हमें 150 से ज्यादा सीटें मिल रही

PTI के चेयरमैन गौहर रजा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार 150 से ज्यादा सीटों पर जीत रहे हैं। वीडियो जारी कर गौहर ने कहा है कि चुनाव आयोग को कानून के मुताबिक रात 2 बजे तक नतीजे जारी करने होते हैं।

08:52 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पहली बार एक कैदी देश का प्रधानमंत्री बनेगा- PTI

पाकिस्तान में एकतरफ जहां चुनाव आयोग ने एक सीट पर भी शुरुआती रुझान जारी नहीं किया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में इमरान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को 120 सीटों पर बढ़त बताई जा रही है।

इस बीच इमरान खान की पार्टी PTI के चेयरमैन गौहर अली खान ने दावा किया है कि पहली बार एक कैदी (इमरान) देश का प्रधानमंत्री बनेगा।

08:34 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

MQM पाकिस्तान का दावा- हम 19 सीटों पर आगे चल रहे

सिंध में खासकर कराची से चुनाव लड़ने वाली पार्टी MQM ने दावा किया है कि वो 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं। MQM पाकिस्तान के चीफ खालिद मकबूल ने इसकी घोषणा के लिए कराची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

हालांकि, PPP के मुराद अली शाह ने कहा है कि वो सिंध में 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

07:44 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

बुनेर से इमरान खान के वकील गौहर अली खान आगे

बुनेर सीट से इमरान खान के वकील गौहर अली खान आगे चल रहे हैं। इमरान के जेल जाने के बाद गौहर अली खान को 2 दिसंबर को PTI का चेयरमैन बना दिया गया था।

07:26 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मौलाना डीजल फिर पीछे हुए

खैबर के डेरा इस्माइल खान से मौलाना डीजल फिर से पीछे हो गए हैं। उनके खिलाफ इमरान समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार अली आमीन गंडापुर आगे हैं।

07:18 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

शुरुआती नतीजों से बिलावल खुश

बिलावल भुट्टो ने शुरुआती नतीजों पर खुशी जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने देरी से आ रहे नतीजों पर नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा कि हमारे कैंडिडेट्स और हमारे समर्थन वाले उम्मीदवारों को बढ़त मिली है। ये काफी उत्साहजनक है।

06:58 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

कराची में पोलिंग स्टेशन के बाहर गोलीबारी

06:53 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

मीडिया को नतीजे नहीं बता रहे रिटर्निंग ऑफिसर

जियो न्यूज के मुताबिक लाहौर और इस्लामाबाद में चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर नतीजे नहीं बता रहे हैं। नतीजे देखने के लिए एक स्क्रीन लगाई गई थी, वो अभी तक चालू ही नहीं हो पाई है। पत्रकारों को रिटर्निंग ऑफिसर्स के दफ्तरों में नहीं जाने दिया जा रहा है।

एक रिटर्निंग ऑफिसर के मुताबिक नतीजे चुनाव आयोग भेज दिए गए हैं। वो ही नतीजों की घोषणा करेंगे।

06:46 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

रावलपिंडी में मोबाइल सर्विस अब भी सस्पेंड

रावलपिंडी समेत पाकिस्तान के कई शहरों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस अब भी बहाल नहीं हो पाई हैं।

06:30 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

इमरान के उम्मीदवार जीत रहे इसलिए नतीजों में देरी

इमरान की पार्टी PTI के कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार जीत रहे हैं इसलिए नतीजों में देरी की जा रही है। PTI के ओमारी अयूब के मुताबिक कई रिटर्निंग ऑफिसर्स के दफ्तरों में लगी स्क्रीन बंद कर दी गई है।

06:29 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

डेरा इस्माइल खान से मौलाना फजल-उर-रहमान फिर आगे हुए

जमात-उलेमा-ए इस्लाम के चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान डेरा इस्माइल खान में अपनी सीट पर फिर से लीड करने लगे हैं।

05:50 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

इमरान के जेल जाने के बाद पाकिस्तान में अहम पार्टियां

05:46 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

बिलावल लाहौर सीट से पिछड़े

लाहौर से नेशनल असेंबली की सीट 127 पर बिलावल भुट्टो जरदारी नवाज की पार्टी पीएमएल-एन के कैंडिडेंट और पूर्व कानून मंत्री अता तरार के मुकाबले पिछड़ गए हैं। बिलावल को 7823 और तरार को 8632 वोट मिले हैं। वो पहले तरार से आगे चल रहे थे।

05:44 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

हिंदू महिला सवीरा प्रकाश चौथे स्थान पर

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की कैंडिडेट डॉक्टर सवीरा प्रकाश पीके 25 सीट पर चौथे नंबर पर चल रही हैं। यहां निर्दलीय रियाज खान 10270 वोट हासिल करके पहले स्थान पर हैं। सवीरा को सिर्फ 31 वोट मिल सके हैं।

05:43 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

फौज ने अवाम को बधाई दी

पाकिस्तान मिलिट्री के मीडिया विंग ISPR ने कुछ देर पहले एक बयान में लोगों को ‘लगभग शांतिपूर्ण’ मतदान के लिए बधाई दी। कहा- जनरल इलेक्शन में आर्म्ड फोर्सेस ने दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर अहम रोल अदा किया। इस दौरान एक लाख 37 हजार फौजी तैनात किए गए थे। चीफ इलेक्शन कमिश्नर सिकंदर सुल्तान रजा ने भी इसी तरह का बयान जारी कर लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

05:43 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ फिर आगे हुए

पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ लाहौर में NA-123 से अपनी सीट पर फिर आगे हो गए हैं। इससे पहले वो शाहबाज इमरान समर्थक निर्दलीय उम्मीदवार से पीछे हो गए थे।

05:42 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

नवाज शरीफ पिछड़े

PML-N चीफ और प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे नवाज शरीफ लाहौर सीट से पीछे हो गए हैं। आखिरी जानकारी के मुताबिक, नवाज को 1403 और यास्मिन राशिद को 1492 वोट मिल चुके हैं। यास्मिन इमरान की पार्टी PTI की मेंबर हैं और जेल से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वो 9 मई 2023 के हिंसा केस की अहम आरोपी हैं।

05:42 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

धांधली की आशंका बढ़ी

पाकिस्तान से भास्कर रिपोर्टर राणा माल्ही के मुताबिक- पाकिस्तान के तमाम न्यूज चैनलों की वेबसाइट्स ने इलेक्शन रिजल्ट टैली हटा दी है।

05:41 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

न्यूज चैनलों की वेबसाइट्स ने रिजल्ट टैली हटाई

पाकिस्तान से भास्कर रिपोर्टर राणा माल्ही के मुताबिक- पाकिस्तान के तमाम न्यूज चैनलों की वेबसाइट्स ने इलेक्शन रिजल्ट टैली हटा दी है।

05:41 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

PTI ने कहा- ये इमरान खान की जीत

काउंटिंग के दौरान इमरान खान की पार्टी PTI का भी रिएक्शन आया। PTI ने सोशल मीडिया पर कहा- फासिस्ट सरकार ने लोगों को मतदान से रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया, इसके बावजूद अवाम ने हौसले और साहस से भारी वोटिंग की। उसने जुल्म करने वाली ताकतों को नकार दिया है। ये इमरान खान, PTI और पाकिस्तान की बड़ी जीत है।

05:40 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

इंटरनेट सर्विस पर सरकार की सफाई

पाकिस्तान की होम मिनिस्ट्री ने गुरुवार रात 8.30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- मुल्क के कुछ हिस्सों में मोबाइल सर्विस बहाल की जा चुकी है। बहुत जल्द ये पूरे देश में बहाल हो जाएगी।

05:40 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

TLP चीफ साद रिजवी आगे

पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के चीफ मौलाना साद रिजवी नेशनल असेंबली की सीट नंबर 50 से आगे चल रहे हैं।

05:39 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

इमरान समर्थक निर्दलीय आगे

अब तक 265 में से 138 सीट के रुझान सामने आए हैं। इमरान की पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय 82 सीटों पर आगे हैं। 35 पर नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और 17 पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कैंडिडेट्स आगे है।

05:29 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

PTI से अलग हुए जहांगीर तरीन खान रुझानों में पीछे

9 मई को हुई हिंसा के बाद इमरान खान की पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी इश्तेखाम-ए-पाकिस्तान बनाने वाले जहांगीर खान तरीन अपनी सीट से पीछे चल रहे हैं।

05:28 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पेशावर में PTI समर्थित उम्मीदवार सभी सीटों पर आगे

खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में शुरुआती रुझानों में सभी सीटों पर PTI के समर्थन वाले उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

05:28 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पीठासीन अधिकारी का दावा- SHO 900 वोट उठा ले गए

बलूचिस्तान में एक बूथ के पीठासीन अधिकारी दावा किया है कि इलाके का SHO पोलिंग बूथ से 900 वोट उठाकर ले गया। उसने लिखित में शिकायत इस घटना की शिकायत भी की है।

05:27 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

शहीद बेनजीराबाद सीट से आसिफ अली जरदारी आगे

सिंध में शहीद बेनजीराबाद सीट से पूर्व राष्ट्रपति और बिलावल भुट्टो के पिता आसिफ अली जरदारी आगे चल रहे हैं।

सियालकोट से पूर्व विदेश मंत्री और PML-N के नेता ख्वाजा मोहम्मद आसिफ लीड कर रहे हैं।

05:20 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

JUI-F चीफ मौलाना डीजल शुरुआती रुझानों में पीछे

जियो न्यूज के मुताबिक, चुनावों के शुरुआती रुझानों में खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान से JUI-F के मौलाना फजल-उर-रहमान पीछे चल रहे हैं।

वहीं मुल्तान की NA-148 सीट से पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी आगे चल रहे हैं।

05:17 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

वोटिंग खत्म होने के बाद मतों की गिनती शुरू

राजधानी इस्लामाबाद और लाहौर सहित पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में वोटिंग खत्म होने के बाद मतों की गिनती शुरू हुई।

05:14 PM8 फ़रवरी 2024

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान में धमाकों, गोलीबारी के बीच वोटिंग

पाकिस्तान में गुरुवार 8 फरवरी को नेशनल असेंबली की 265 सीटों पर चुनाव हुआ। इस दौरान खैबर पखतूनख्वा और बलूचिस्तान में धमाके हुए तो कराची में गोलीबारी हुई। इनमें 8 पुलिस वालों और 2 बच्चों की मौत हो गई। खैबर पखतूनख्वा के स्वाबी इलाके और पंजाब की NA-59 सीट पर महिलाओं को वोट नहीं डालने दिया। कई जगहों पर नकाबपोश बैलट बॉक्स छीनकर ले गए थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: BhuttoBilawalElectionImranKhanliveNawazPakistanpartyPMLPPPPTISharifUpdateVotingआगआयगइमरनकडडटकरकरनचनवचनव120जरजलदरनतजनवजपकसतनपछडपरमरहलडससटसमरथक
Share198Tweet124Send

Related Posts

घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि
Hindi News

घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

August 30, 2026
Nepal Flood Survival Stories | Teacher Bravery Saves Students Lives
Hindi News

Nepal Flood Survival Stories | Teacher Bravery Saves Students Lives

August 30, 2026
ऑस्कर्स एकेडमी निकली ‘नैना पगलू’, शेयर किया ‘ये जवानी है दीवानी’ का सनसेट वाला सीन, भारतीय फैंस के खिले चेहरे
Hindi News

ऑस्कर्स एकेडमी निकली ‘नैना पगलू’, शेयर किया ‘ये जवानी है दीवानी’ का सनसेट वाला सीन, भारतीय फैंस के खिले चेहरे

August 30, 2026
नीट पीजी:जयपुर सेंटर पर बिजली खराबी से परीक्षा प्रभावित, इस तारीख को फिर होगा एग्जाम; एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre
Hindi News

नीट पीजी:जयपुर सेंटर पर बिजली खराबी से परीक्षा प्रभावित, इस तारीख को फिर होगा एग्जाम; एनबीईएमएस ने दिया जवाब – Nta: Neet Pg Paper Delayed Due To Power Fault, Candidates Wait At Jaipur Exam Centre

August 30, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
FPIs Invest Rs 30,919 Crore in Indian Equities in August, Second Consecutive Month of Inflows

FPIs Invest Rs 30,919 Crore in Indian Equities in August, Second Consecutive Month of Inflows

August 30, 2026
India sends 11 tonnes of relief, Bailey bridge, tunnel expertise to Nepal

India sends 11 tonnes of relief, Bailey bridge, tunnel expertise to Nepal

August 30, 2026
घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

August 30, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • FPIs Invest Rs 30,919 Crore in Indian Equities in August, Second Consecutive Month of Inflows
  • India sends 11 tonnes of relief, Bailey bridge, tunnel expertise to Nepal
  • घर पर बना लें मशरूम कबाब, खाने में इतने स्वादिष्ट और क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.