इस्लामाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बलोच विद्रोहियों ने डिप्टी कमिश्नर के घर पर भी ग्रेनेड से हमला किया। फाइल-फोटो
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को हथियारबंद विद्रोहियों ने 3 हमले किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले हमले में विद्रोहियों ने बलूचिस्तान के वित्त मंत्री शोएब नौशेरवानी के कारान में स्थित घर पर हैंड ग्रेनेड दागे। दूसरी घटना में कलात के डिप्टी कमिश्नर के घर पर ग्रेनेड फेंके गए। हमले में एक पुलिस गार्ड गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
तीसरा हमला मसतुंग की पुलिस चौकी पर किया गया। विद्रोहियों यहां से हथियार, वायरलैस सेट और मोटरसाइकिल लूट ले गए। साथ ही पास ही में स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री को भी आग के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को विद्रोहियों ने खुजदार में एक बैंक और पुलिस थाने में लूटपाट भी की। पुलिस के मुताबिक इन सभी हमलों के पीछे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों का हाथ है।
पिछले हफ्ते ही BLA ने बलूचिस्तान के तुर्बत के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में 47 सैनिकों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा घायल हुए थे।
TTP ने खैबर में एटमी प्लांट के वर्कर्स को अगवा किया दूसरी तरफ से गुरुवार को अफगान तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने खैबर पख्तूनख्वा में मकीन और मालीखेल की मिलिट्री पोस्ट पर रॉकेट और मोर्टार से हमला किया था। इसके बाद खैबर के लक्की मर्वत के एटमी एनर्जी प्लांट के 16 वर्कर्स को अगवा कर लिया था।
ये सभी वर्कर काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। बाद में पुलिस ने इनमें से 8 वर्कर को छुड़ा लिया था, जबकि 8 अभी भी कैद में हैं।

TTP ने किडनैप किए गए वर्कर्स का एक वीडियो भी जारी किया था। TTP इन वर्कर्स के बदले अपने सैनिकों की रिहाई चाहता था।
क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी? डायचे वेले के अनुसार BLA पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का सबसे बड़ा बलूच उग्रवादी समूह है। यह दशकों से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है। यह ग्रुप बलूचिस्तान की आजादी और अपने इलाकों से चीन को बाहर निकालने की मांग कर रहा है। BLA ने पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेज और चीन की CPEC परियोजना को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।
बलूचिस्तान में रहने वाले ज्यादातर बलूच लोग पाकिस्तानी सरकार से नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि सरकार उनके इलाकों के नेचुरल रिसोर्सेज का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। BLA का कहना है कि लोकल आबादी को इन रिसोर्जेज से होने वाले मुनाफे में से कोई हिस्सा नहीं मिलता है।

BLA का गठन पाकिस्तान से आजादी के मकसद से किया गया था।
दावा- रूस की केजीबी ने दी ट्रेनिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच आर्मी में हजारों लड़ाके हैं। 2006 के बाद BLA पाकिस्तान की फौज और सरकार के लिए बहुत मुश्किल चुनौती बन गई है। इसके हमलों में सैकड़ों पाकिस्तानी फौजी मारे जा चुके हैं।
दावा किया जाता है कि BLA के कुछ लड़ाकों को ट्रेनिंग रूस की पूर्व खुफिया एजेंसी केजीबी ने मॉस्को में दी। बाद में इन लोगों ने अपने साथियों को ट्रेंड किया।
———————————-
यह खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान बना रहा देश का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट:1200 मेगावाट होगी क्षमता, चीन की मदद से डिजाइन तैयार किया

पाकिस्तान बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए देश का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने जा रहा है। इसके लिए पाकिस्तान की न्यूक्लियर एजेंसी ने मंजूरी दे दी है। इस प्लांट की डिजाइन चीन की कंपनी हुआलोंग ने की है। यह खबर भी पढ़ें…












![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











