इस्लामाबाद6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रतीकात्मक तस्वीर
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने लाहौर जा रही एक बस पर हमला कर 7 लोगों का कत्ल कर दिया। रॉयटर्स के मुताबिक इन हमलावरों ने नेशनल हाईवे पर बैरिकेड लगाकर बस को रोका। इसके बाद सभी के ID कार्ड चेक किए और पंजाब के रहने वाले यात्रियों की गोलीमार दी।
हमलावर इन लोगों को जबरदस्ती उठाकर नजदीकी पहाड़ के पास ले गए। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। एक पैसेंजर ने बताया कि हमलावरों की संख्या 10-12 थी और सभी के पास क्लाशिनकोवा बंदूकें थीं।
अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और हत्याओं के पीछे का मकसद भी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है लेकिन हमलावर भाग निकले हैं।
पाकिस्तानी पीएम बोले- भारी कीमत चुकानी पड़ेगी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा-

जो निर्दोष लोग मारते हैं और उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पिछले साल अगस्त में भी बलूचिस्तान में आतंकियों ने ID कार्ड चेक करके 23 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और वाहनों में आग लगा दी थी। तब बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।
बलूचिस्तान के इलाके में लंबे वक्त से BLA के उग्रवादी सरकार के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं।

पिछले साल अगस्त में आतंकियों बलूचिस्तान में 23 लोगों की ID चेक करके हत्या कर दी थी। मरने वालों में 3 नागरिक बलूचिस्तान और 20 नागरिक पंजाब के थे।
क्या है बलूच लिबरेशन आर्मी?
डायचे वेले के अनुसार BLA पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का सबसे बड़ा बलूच उग्रवादी समूह है। यह दशकों से पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहा है। यह ग्रुप बलूचिस्तान की आजादी और अपने इलाकों से चीन को बाहर निकालने की मांग कर रहा है। BLA ने पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेज और चीन की CPEC परियोजना को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।
बलूचिस्तान में रहने वाले ज्यादातर बलूच लोग पाकिस्तानी सरकार से नाराज हैं। इन लोगों का कहना है कि सरकार उनके इलाकों के नेचुरल रिसोर्सेज का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है। BLA का कहना है कि लोकल आबादी को इन रिसोर्जेज से होने वाले मुनाफे में से कोई हिस्सा नहीं मिलता है।

पाकिस्तान का सबसे गरीब इलाका है बलूचिस्तान
बलूचिस्तान आज भी पाकिस्तान का सबसे गरीब और सबसे कम आबादी वाला इलाका है। कई दशकों से यहां अलगाववादी सक्रिय हैं। 2005 में पाकिस्तान ने अलगाववादियों के खिलाफ सैन्य अभियान भी चलाया था। लेकिन, हालात नहीं बदले।
चीन और पाकिस्तान के बीच बन रहे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) में बलूचिस्तान अहम पड़ाव है। बलूचिस्तान में अलगाववादी और राजनीतिक दल दोनों ही चीन के इस निवेश का विरोध करते रहे हैं।
बलोच अलगाववादियों का कहना है कि चीन यहां अपना उप-निवेश बनाने के लिए आर्थिक परियोजनाएं ला रहा है। चीनी प्रोजेक्ट्स में बलोच लोगों की सहमति नहीं ली जाती।
———————————
यह खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान में सेना और बलोच विद्रोहियों की मुठभेड़:18 सैनिकों की मौत, 23 आतंकी भी मारे गए, बलूचिस्तान में सेना का ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादियों के हमले में कम से कम 18 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक पाकिस्तानी सैनिक कलात जिले में अलगाववादियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान 70 से 80 लड़ाकों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर…












![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











