8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में बुधवार 7 मई को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। भारतीय सेना ने इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है।
पाकिस्तान सेना ने बयान जारी कर बताया है कि भारतीय हमले में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 35 घायल हैं। पाक सेना के मुताबिक भारत ने 6 अलग-अलग इलाकों में कुल 24 मिसाइलें दागीं हैं।
पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया है कि उन्होंने 5 भारतीय फाइटर जेट को मार गिराया है। दावे के मुताबिक इनमें 3 राफेल, 1 सुखोई और 1 मिग-29 शामिल हैं। इसके अलावा कुछ सैनिकों को भी हिरासत में लेने का दावा किया है।

POK के मुजफ्फराबाद में भारतीय कार्रवाई में तबाह हुई बिल्डिंग की तस्वीर।
राफेल गिराने की फर्जी खबर चला पाक मीडिया
पाक मीडिया भारतीय जेट गिराने से जुड़ी तस्वीर भी चला रहा है। हालांकि यह तस्वीर फर्जी है।
पाक मीडिया जो तस्वीर चला रहा है वह पिछले साल सितंबर में क्रैश हुए जेगुआर विमान की है, जिसे राफेल की तस्वीर बताकर फर्जी दावा किया जा रहा है।
पाक मीडिया में चल रही राफेल गिराने की फर्जी खबर

भारत में सितंबर 2024 में क्रैश हुए जेगुआर विमान की तस्वीर

पीएम शहबाज ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक बुलाई
भारतीय एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर पोस्ट करते हुए शहबाज ने लिखा कि भारत ने पाकिस्तान में 5 जगहों को निशाना बनाया है।
शहबाज ने कहा कि हमारे पास भारतीय हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है। पाक पीएम ने आज सुबह 10:30 बजे नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक बुलाई है।
भारतीय हमले पर पाकिस्तानी नेताओं के बयान
1. इशाक डार, विदेश मंत्री
इशाक डार ने भारतीय कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। डार ने कहा कि भारत के एक्शन से दो परमाणु हथियार वाले देश एक बड़े संघर्ष के करीब आ गए हैं।
2. ख्वाजा आसिफ, रक्षा मंत्री
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से बातचीत में कहा कि भारत ने अपनी ही हवाई सीमा से पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो सीधे नागरिक इलाकों पर गिरे।
भारत ने कहा- पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया
इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है। उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया।
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से टारगेट सेलेक्ट किए थे।

————————–
आतंकी ठिकानों पर भारत की एयरस्ट्राइक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….
भारत की एयर स्ट्राइक पर वर्ल्ड मीडिया:डेली मेल बोला- 2 न्यूक्लियर पावर में जंग का खतरा, NYT ने कहा- भारत का पाकिस्तान पर हमला

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के ठीक 15 दिन बाद पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। भारत ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’नाम दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
ऑपरेशन सिंदूर- जंग हुई तो सिर्फ 7 दिन टिकेगा पाकिस्तान:भारतीय सेना 3 गुना ताकतवर और दोगुने सैनिक, 88% गोला-बारूद स्वदेशी

भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)









