{“_id”:”6822520e45020d21a40d4bb8″,”slug”:”on-the-orders-of-the-high-court-the-corporation-launched-a-campaign-to-remove-encroachment-from-market-manimajra-chandigarh-news-c-16-pkl1043-706949-2025-05-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: हाईकोर्ट के आदेश पर मार्केट मनीमाजरा से निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया अभियान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 May 2025 01:24 AM IST

मनीमजरा। नगर निगम ने सोमवार को मनीमाजरा मोटर मार्केट में अभियान चलाकर मैकेनिकों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटा दिया है। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और संयुक्त कमिश्नर सुमित सिहाग के निर्देश पर यह अभियान सुबह 6 बजे शुरू किया गया जोकि दोपहर दो बजे तक चलता रहा। अतिक्रमण विंग की टीम ने मोटर मार्केट की पार्किंग में रखी मैकेनिकों की टूल वाली लोहे की 105 पेटियां उठाकर जब्त की। इसके अलावा चालान भी किए। इस अभियान में भारी पुलिस बल के अलावा निगम के 12 ट्रक, एक जेसीबी और कुल 8 एसआई शामिल थे। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी भी की गई। नगर निगम को मोटर मार्केट से अतिक्रमण हटाने के निर्देश हाईकोर्ट की ओर से दिए गए थे, इसके बाद यह अभियान चलाया गया। मोटर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन मनीमाजरा के प्रधान बाबा बेघल सिंह का कहना कि यह मैकेनिक 30-35 सालों से यहां अपनी पेटियां लगाकर लोगों की कारों व अन्य वाहनों को ठीक करते हैं। किसी ने हाईकोर्ट में शिकायत डाल दी कि इन मैकेनिकों के कारण सड़क पर जाम लगता है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। अब कोर्ट के निर्देश के बाद उनको वहां से उठा दिया गया। जबकि यहां पर काम करने वाले हजारों लोगों के परिवारों का लालन-पालन चल रहा था।



























