{“_id”:”6955789b2e3cfeb95e0e343a”,”slug”:”nursing-officers-to-stage-nationwide-protest-from-today-chandigarh-news-c-16-pkl1049-911469-2026-01-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: नर्सिंग ऑफिसर आज से राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के नर्सिंग ऑफिसर वीरवार से देशभर के केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होकर काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण विरोध करेंगे। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सिंग फेडरेशन के आह्वान पर किया जा रहा है। जीएमसीएच नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सहाय कुमावत ने बताया कि आउटसोर्सिंग से भर्ती, प्रमोशन और रिक्रूटमेंट नियमों की अस्पष्टता से कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि नर्सिंग स्टाफ की जायज मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित न हो।