• Latest
  • Trending
  • All
NLSIU से TISS तक क्यों बढ़ा विवाद? CJI के विरोध से समझिए कैंपस पॉलिटिक्स की नई तस्वीर – nlisu convocation cancellation student protests cji opposition edmm

1 month ago
JetSynthesys signs MoU with MIXI to collaborate on esports and digital entertainment

52 minutes ago
Nepal Landslide Disaster | Kaligandaki River Blocked in Mustang Video

2 hours ago
सोलापुर में तुलशी गांव बेचने का बोर्ड लगा:जलसंकट के कारण 350 लड़कों की शादी नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित

3 hours ago
‘No PUC, No Fuel’ To Get Stricter, 2.5 Lakh Vehicles To Undergo Checks, Construction Ban From Nov 1

4 hours ago
तृणमूल कांग्रेस चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को 4 महीने में फैसला लेने का निर्देश

Sensex plunges 1,124 points, Nifty below 22,800; PSU bank, realty stocks among top losers

5 hours ago
Asian Games: Pakistan Volleyball Team Taken To Wrong Venue Amid Logistical Chaos

‘Leaving J&K statehood decision to Pakistan’: Omar Abdullah hits out at Centre as Assembly passes resolution

‘आप कम्प्लीट वुमन हो, आपको IAS बनवाऊंगा’, महिला बैंककर्मी को ‘पर्सनल मैसेज’ करने वाला सपा नेता राजन रिजवी गिरफ्तार – You are complete woman I will make you IAS officer SP leader Rajan Rizvi arrested female bank employee lclam

India vs Bangladesh, Asian Games hockey LIVE Score: India look to claim another big win before the semis

6 hours ago
JetSynthesys, Japan’s MIXI sign MOU to explore gaming collaboration in India

7 hours ago
एलपीयू में बवाल:’शाह की जालंधर में रैली से पहले जानबूझकर तो नहीं भड़काई गई हिंसा’; भाजपा ने उठाए सवाल – Lpu Violence Pritpal Singh Baliawal Says Violence Before Amit Shah Jalandhar Rally Deliberately Incited

8 hours ago
Monday, September 28, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

NLSIU से TISS तक क्यों बढ़ा विवाद? CJI के विरोध से समझिए कैंपस पॉलिटिक्स की नई तस्वीर – nlisu convocation cancellation student protests cji opposition edmm

by India News Online Team
August 27, 2026
in Hindi News
0
NLSIU से TISS तक क्यों बढ़ा विवाद? CJI के विरोध से समझिए कैंपस पॉलिटिक्स की नई तस्वीर – nlisu convocation cancellation student protests cji opposition edmm
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

आमतौर पर किसी भी विश्वविद्यालय के कैलेंडर में दीक्षांत समारोह सबसे कम विवादित आयोजनों में से एक माना जाता है. छात्र अच्छे कपड़े पहनते हैं, अपनी डिग्रियां लेते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और ज़िंदगी के अगले अध्याय की ओर बढ़ जाते हैं. लेकिन इस साल देश की कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटीज में मुख्य अतिथि के चुनाव ने इस समारोह को ही टकराव का केंद्र बना दिया है.

इसका सबसे ताजा और चौंकाने वाला उदाहरण बेंगलुरु का नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) है, जिसने 12 सितंबर 2026 को होने वाले अपने 34वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को रद्द कर दिया है. यह फैसला छात्रों और पूर्व छात्रों (Alumni) द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की प्रस्तावित मौजूदगी का कड़ा विरोध करने के बाद आया है.

यूनिवर्सिटी ने कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण वो इस समारोह का आयोजन करने में असमर्थ है. अब पास-आउट होने वाले छात्रों को आवश्यक स्वीकृतियों के बाद अनुपस्थिति (In absentia) में ही डिग्रियां दी जाएंगी. वैसे चीफ गेस्ट के तौर पर CJI की मौजूदगी पर विवाद की वजह से प्रभावित होने वाला NLSIU पहला कैंपस नहीं है. आइए जानते हैं ऐसे ही 4 मामलों के बारे में… 

NLSIU ने रद्द किया दीक्षांत समारोह
इससे पहले NLSIU ने 12 सितंबर को होने वाला अपना दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया था. इसकी वजह 700 से अधिक छात्रों और पूर्व छात्रों ने CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा की मौजूदगी का विरोध किया था. इसके बाद यहां भी कहा गया कि स्नातक (Graduating) बैच अब समारोह में भाग लेने के बजाय अनुपस्थिति में अपनी डिग्रियां प्राप्त करेगा. NLSIU का यह फैसला इसलिए भी खास है क्योंकि यूनिवर्सिटी ने सिर्फ मुख्य अतिथि नहीं बदला, बल्कि पूरा का पूरा दीक्षांत समारोह ही रद्द कर दिया.

TISS ने पहले टाला, फिर मुख्य अतिथि बदला
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) ने मूल रूप से 2 अगस्त को होने वाले अपने 86वें दीक्षांत समारोह को स्थगित कर दिया था. संस्थान ने “अप्रत्यक्ष परिस्थितियों” का हवाला दिया था. हालांकि, खबरों के मुताबिक CJI सूर्यकांत की उपस्थिति को लेकर छात्रों के संभावित विरोध की आशंकाएं थीं.

इसल‍िए यहां समारोह की तारीख बदलकर 22 अगस्त कर दी गई और CJI की जगह टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सी.एस. प्रमेश को मुख्य अतिथि बनाया गया. NLSIU के विपरीत, TISS ने आखिरकार समारोह आयोजित किया, लेकिन तारीख और मुख्य अतिथि दोनों में बदलाव करने के बाद.

 NALSAR के छात्रों ने CJI के न्योते का किया विरोध
हाल ही में NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के सैकड़ों छात्रों ने CJI सूर्यकांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने की खबरों पर आपत्ति जताई. छात्रों ने दिल्ली में हुए प्रदर्शनों से जुड़ी सुनवाई के दौरान CJI की टिप्पणियों और कार्यवाही को संभालने के तरीकों को लेकर चिंताएं जताईं.

यह विवाद तब और बढ़ गया जब BCI ने थोड़े समय के लिए राज्य बार काउंसिलों को NALSAR के 2026 के स्नातकों का नामांकन न करने का निर्देश जारी कर दिया. हालांकि, बाद में इस आदेश को वापस ले लिया गया. बाद में CJI ने स्पष्ट किया कि उन्होंने यह निमंत्रण कभी स्वीकार ही नहीं किया था. यह विवाद सिर्फ एक समारोह के मेहमान तक सीमित न रहकर छात्र विरोध, पेशेवर नियमों और संस्थागत स्वायत्तता पर बड़े सवाल खड़े करने वाला बन गया.

ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने बदला रुख
ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने भी अपने दीक्षांत समारोह के इंतजामों में बदलाव किया. यूनिवर्सिटी का रुख यह था कि CJI सूर्यकांत ने कभी समारोह की अध्यक्षता करने का निमंत्रण स्वीकार नहीं किया था. CJI की जगह जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा ने समारोह की अध्यक्षता की. यह घटनाक्रम भी NALSAR और TISS विवादों के साथ ही सामने आया था.

कैंपस में विवाद का केंद्र क्यों बन रहे हैं दीक्षांत समारोह?
इन चारों मामलों की परिस्थितियां एक जैसी नहीं हैं. NALSAR के मामले में CJI ने कहा कि उन्होंने कभी निमंत्रण स्वीकार नहीं किया था. TISS ने मेहमान बदलने से पहले अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला दिया. वहीं, NLSIU तो एक कदम आगे निकल गया और पूरा समारोह ही रद्द कर दिया. लेकिन कुल मिलाकर, ये सभी घटनाएं कैंपस की राजनीति में आ रहे एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करती हैं.

छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का मेहमान अब सिर्फ एक औपचारिक चुनाव नहीं रह गया है. भविष्य के वकीलों, शिक्षाविदों और लोक सेवकों को तैयार करने वाले संस्थानों में छात्र उस मेहमान को अपनी यूनिवर्सिटी के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रतीक मानते हैं.

यही वजह है कि दीक्षांत समारोह का मंच अब सिर्फ डिग्री लेने का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह एक ऐसी जगह भी बनता जा रहा है जहां छात्र यह तय करते हैं कि वे संस्थान के फैसलों का जश्न मनाना चाहते हैं, उन पर सवाल उठाना चाहते हैं या फिर विरोध दर्ज कराना चाहते हैं. और NLSIU में, इसी असहमति का नतीजा बेहद असाधारण रहा जहां इस बार कोई दीक्षांत समारोह आयोजित ही नहीं होगा.

—- समाप्त —-

Source link

Tags: cancellationCJIconvocationedmmnlisuNLSIUOppositionProtestsstudentTISSककपसकयतकतसवरनईपलटकसबढवरधववदससमझए
Share196Tweet123Send

Related Posts

Nepal Landslide Disaster | Kaligandaki River Blocked in Mustang Video
Hindi News

September 28, 2026
सोलापुर में तुलशी गांव बेचने का बोर्ड लगा:जलसंकट के कारण 350 लड़कों की शादी नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित
Hindi News

सोलापुर में तुलशी गांव बेचने का बोर्ड लगा:जलसंकट के कारण 350 लड़कों की शादी नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित

September 28, 2026
तृणमूल कांग्रेस चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को 4 महीने में फैसला लेने का निर्देश
Hindi News

तृणमूल कांग्रेस चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को 4 महीने में फैसला लेने का निर्देश

September 28, 2026
‘आप कम्प्लीट वुमन हो, आपको IAS बनवाऊंगा’, महिला बैंककर्मी को ‘पर्सनल मैसेज’ करने वाला सपा नेता राजन रिजवी गिरफ्तार – You are complete woman I will make you IAS officer SP leader Rajan Rizvi arrested female bank employee lclam
Hindi News

‘आप कम्प्लीट वुमन हो, आपको IAS बनवाऊंगा’, महिला बैंककर्मी को ‘पर्सनल मैसेज’ करने वाला सपा नेता राजन रिजवी गिरफ्तार – You are complete woman I will make you IAS officer SP leader Rajan Rizvi arrested female bank employee lclam

September 28, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Serial practitioner of terrorism: Jaishankar slams Pak PM Sharif at UNGA

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
JetSynthesys signs MoU with MIXI to collaborate on esports and digital entertainment

JetSynthesys signs MoU with MIXI to collaborate on esports and digital entertainment

September 28, 2026
Nepal Landslide Disaster | Kaligandaki River Blocked in Mustang Video

Nepal Landslide Disaster | Kaligandaki River Blocked in Mustang Video

September 28, 2026
सोलापुर में तुलशी गांव बेचने का बोर्ड लगा:जलसंकट के कारण 350 लड़कों की शादी नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित

सोलापुर में तुलशी गांव बेचने का बोर्ड लगा:जलसंकट के कारण 350 लड़कों की शादी नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित

September 28, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • JetSynthesys signs MoU with MIXI to collaborate on esports and digital entertainment
  • Nepal Landslide Disaster | Kaligandaki River Blocked in Mustang Video
  • सोलापुर में तुलशी गांव बेचने का बोर्ड लगा:जलसंकट के कारण 350 लड़कों की शादी नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.