• Latest
  • Trending
  • All
News of 53 people killed, explosions near the tomb of the former general on his fourth death anniversary. | ब्रेकिंग न्यूज़: ईरान में धमाके, 73 लोगों की मौत; पूर्व जनरल की चौथी बरसी पर जुटे थे लोग

News of 53 people killed, explosions near the tomb of the former general on his fourth death anniversary. | ब्रेकिंग न्यूज़: ईरान में धमाके, 73 लोगों की मौत; पूर्व जनरल की चौथी बरसी पर जुटे थे लोग

3 years ago
India’s Forex Reserves Fall by .89 Billion: RBI Data Analysis

India’s Forex Reserves Fall by $14.89 Billion: RBI Data Analysis

3 hours ago
अब नारियल छीलना हुआ बेहद आसान, कम मेहनत में ऐसे निकालें गिरी

अब नारियल छीलना हुआ बेहद आसान, कम मेहनत में ऐसे निकालें गिरी

4 hours ago
Genetic Mechanism Revealed That Could Reverse Brain Damage, ETHealthworld

Genetic Mechanism Revealed That Could Reverse Brain Damage, ETHealthworld

5 hours ago

‘It’s too much’: Alcaraz demands end to late-night tennis

8 hours ago
आतंकी हाफिज पर सवाल से भागे पाकिस्तानी PM शहबाज:UN में पत्रकारों ने पूछा- आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे; कोई जवाब नहीं दिया

आतंकी हाफिज पर सवाल से भागे पाकिस्तानी PM शहबाज:UN में पत्रकारों ने पूछा- आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे; कोई जवाब नहीं दिया

10 hours ago
HC directs activation of school transport safety committees across UP

HC directs activation of school transport safety committees across UP

10 hours ago
पीएम मोदी बोले- समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात की

पीएम मोदी बोले- समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात की

12 hours ago

Actor Mushtaq Khan dies at 75

1 day ago
Sanofi Healthcare buys 15.2% stake in Sanofi India for Rs 1,068 crore

Sanofi Healthcare buys 15.2% stake in Sanofi India for Rs 1,068 crore

1 day ago

एक तरफ उठी अर्थी, आधी रात गूंजी किलकारी: गणपति विसर्जन हादसे में पिता की मौत के कुछ घंटे बाद जन्मी बेटी – lucknow ganpati visarjan death pregnant wife gives birth baby girl lclcn

1 day ago
NSE Rings The Gong At BSE

NSE Rings The Gong At BSE

1 day ago
Lawrence Tanter cause of death update: What happened to LA Lakers PA announcer? Tributes pour in after death at 76

Lawrence Tanter cause of death update: What happened to LA Lakers PA announcer? Tributes pour in after death at 76

1 day ago
Friday, September 25, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Built Different (Official Music Video) Saabi Bhinder | Cheetah | New Punjabi Songs 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Wapaar 2 (Official Video) Gaggu Sajjan Ft. Jashnmeet | AS Digital | New Punjabi Song 2026

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep |  Punjabi Song

    Bankiye Naarey – The Graceful Maiden (Official Video) | Satinder Sartaaj | J Sandeep | Punjabi Song

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    DEKHI JA – Parmish Verma Ft. Kiran Bajwa | Victory Lap (Official Music Video)

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 |  @FinetouchMusic

    Gori Gori Veeni (Remix) : Harbhajan Shera Ft.Sudesh Kumari | Punjabi Song 2026 | @FinetouchMusic

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    TERA PIND (Official Video) | Davinder Kohinoor | Jind Bains | Latest Punjabi Song 2026

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Garry Sandhu Latest Punjabi Songs 2026 🔥 | Best Garry Sandhu Playlist | Nonstop Punjabi Collection

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

    Sarpanch Title Track | Gulab Sidhu | Dev Kharoud | Avvy Sra | Ohri Productions | Rel 10th July 2026

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

News of 53 people killed, explosions near the tomb of the former general on his fourth death anniversary. | ब्रेकिंग न्यूज़: ईरान में धमाके, 73 लोगों की मौत; पूर्व जनरल की चौथी बरसी पर जुटे थे लोग

by India News Online Team
January 3, 2024
in Hindi News
0
News of 53 people killed, explosions near the tomb of the former general on his fourth death anniversary. | ब्रेकिंग न्यूज़: ईरान में धमाके, 73 लोगों की मौत; पूर्व जनरल की चौथी बरसी पर जुटे थे लोग
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

तेहरान1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
News of 53 people killed, explosions near the tomb of the former general on his fourth death anniversary. | ब्रेकिंग न्यूज़: ईरान में धमाके, 73 लोगों की मौत; पूर्व जनरल की चौथी बरसी पर जुटे थे लोग

ईरान के केरमन शहर में बुधवार को दो धमाकों में 73 लोग मारे गए। 171 घायल हुए हैं। BBC ने ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से यह खबर दी है। यह धमाके देश के पूर्व जनरल (ईरान की सेना जिसे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कहा जाता है) कासिम सुलेमानी के मकबरे पर हुए। पुलिस ने कहा- यह आतंकी हमला था। इसकी जांच की जा रही है।

बुधवार को कासिम सुलेमानी की मौत की चौथी बरसी थी। सुलेमानी को 2020 में अमेरिका और इजराइल ने बगदाद में एक मिसाइल अटैक में मार गिराया था।

कासिम सुलेमानी की हत्या 3 जनवरी 2020 को हुई थी। वो सीक्रेट विजिट पर बगदाद गए थे। एक मीटिंग के बाद जब वो कार में बैठने लगे तो एक मिसाइल उनकी कार से आकर टकराई और इस हमले में सुलेमानी समेत कई लोग मारे गए। (फाइल)

सुलेमानी के साथ क्या हुआ था

  • 3 जनवरी 2020 को सुलेमानी सीरिया विजिट पर गए थे। वहां से चुपचाप इराक की राजधानी बगदाद पहुंच गए। अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसीज को इसकी जानकारी मिल गई।
  • उनके समर्थक शिया संगठन के अफसर उन्हें विमान के पास ही लेने पहुंच गए। एक कार में जनरल कासिम और दूसरी में शिया सेना के प्रमुख मुहंदिस थे। जैसे ही दोनों की कार एयरपोर्ट से बाहर निकली, वैसे ही रात के अंधेरे में अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन ने उस पर मिसाइल दाग दीं।
  • कहा जाता है कि तब के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर CIA ने इस मिशन को अंजाम दिया। 2019 में जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को न्यूक्लियर ट्रीटी तोड़ने पर तबाही की धमकी दी थी, तो जनरल कासिम ने कहा था- जंग ट्रम्प ने शुरू की है, इसे खत्म हम करेंगे। ईरान का दावा है कि इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद ने अमेरिका को सुलेमानी की विजिट की पुख्ता जानकारी दी थी।
  • सुलेमानी की मौत के बाद ईरान ने भी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर 7-8 जनवरी 2020 को हमले किए थे। ईरान के सुप्रीम लीडर अली हसन खामेनेई ने भी सुलेमानी के मारे जाने के बाद से पश्चिम एशिया से सभी अमेरिकी सैनिकों को खदेड़ने की धमकी दी थी। 7 जनवरी 2020 को ईरान ने इराक में स्थित दो अमेरिकी सैन्य बेसों पर 22 मिसाइलें दागी थीं। ईरान ने दावा किया था कि इस हमले में अमेरिका के 80 सैनिक मारे गए थे।

नेशनल हीरो थे सुलेमानी

  • ईरान की सेना में एक अल-कुद्स यूनिट या डिवीजन है। वहां की सेना को रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कहा जाता है। अल-कुद्स के बारे में जगजाहिर है कि ये ईरान की सीमा के बाहर दूसरे देशों में सीक्रेट मिलिट्री ऑपरेशन्स चलाती है। सुलेमानी 1998 में ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की स्पेशलिस्ट एजेंट्स की टुकड़ी ‘कुद्स आर्मी’ के प्रमुख बने थे।
  • जनरल कासिम सुलेमानी इसी यूनिट के चीफ थे। 2020 में मारे जाने से पहले उन्होंने सऊदी अरब और इराक के अलावा कुछ और देशों में भी सीक्रेट ऑपरेशन्स किए थे।
  • ईरान में उन्हें नेशनल हीरो माना जाता है। एक वक्त उनकी लोकप्रियता देश में सबसे ज्यादा बताई गई थी। हालांकि, ये कभी साफ नहीं हुआ कि सुलेमानी को किस तरह के पावर्स हासिल थे।
  • अमेरिका के ‘कार्नेगी रिसर्च फाउंडेशन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- जनरल सुलेमानी जब जिंदा थे तो वो हर उस ताकत की मदद करते थे जो सऊदी अरब की दुश्मन हो। उन्होंने सीरिया और इराक को सऊदी अरब के खिलाफ खड़ा किया। इसके बाद यमन के हूती विद्रोहियों को हर तरह की मिलिट्री सहूलियत दी ताकि वो सऊदी अरब के अहम ठिकानों पर हमले करते रहे और इससे सऊदी अरब की इकोनॉमी ईरान की तुलना में काफी कमजोर हो जाए।

ईरान से किसको, क्या दिक्कत?

  • अमेरिका : अमेरिका के अरब देशों और इजराइल से करीबी रिश्ते हैं। कुछ देशों में उसके मिलिट्री बेस हैं। अमेरिका को लगता है कि ईरान ने एटमी ताकत हासिल कर ली तो अरब देशों के साथ उसके हितों को भी काफी नुकसान होगा।
  • अरब देश : सुरक्षा और हथियारों के लिए अरब देश 80% तक अमेरिका पर निर्भर हैं। ईरान शिया जबकि अरब देश सुन्नी बहुल हैं। अरब देशों की शाही हुकूमतों को लगता है कि ईरान एटमी ताकत बन गया तो वो इसका इस्तेमाल उनके खिलाफ कर सकता है। इसलिए वो अमेरिका पर डिपेंड रहते हैं। हालांकि, अब चीन इस दबदबे को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।
  • इजराइल : अरब देशों के लिए इजराइल पहले ईरान की तरह ही दुश्मन देश था। अब बहरीन और यूएई के बाद सऊदी अरब भी उसके करीब आ रहा है। अरब देशों के पेट्रो डॉलर और इजराइल की टेक्नोलॉजी-मिलिट्री पावर ईरान को रोकने में लगे हैं। ईरान और इजराइल के रिश्ते अमेरिका, फिलिस्तीन और अरब देशों की वजह से बिल्कुल खत्म हो चुके हैं। वे दुश्मन देश हैं।

इजराइल से सीधे नहीं टकराना चाहता ईरान

  • रिपोर्ट के मुताबिक ईरान-सीधे तौर पर इजराइल से नहीं टकराना चाहता। लिहाजा, वह हमास और हिजबुल्लाह के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहा है। वह ऐसी हरकत पहले भी करता रहा है, लेकिन इस बार 7 अक्टूबर को जो कुछ हुआ वह बहुत खतरनाक था। 1200 इजराइली मारे गए।
  • रिपोर्ट कहती है- हमास, इस्लामिक जिहाद इन फिलिस्तीन और हिजबुल्लाह जैसे कट्टरपंथी गुटों के जरिए ईरान दुश्मनों पर हमले कराता है। दरअसल, इसका सीधा मकसद यह है कि इजराइल और अमेरिका जैसे ताकतवर देशों से उसकी सीधी जंग न हो। हिजबुल्लाह के जरिए ईरान मुल्क में अपने कट्टरपंथी एजेंडे को भी बढ़ावा देता है।
  • हिजबुल्लाह के लीडर हसन नसरल्लाह को ईरान के सर्वोच्च धार्मिक गुरु अली खामनेई का करीबी माना जाता है। हिजबुल्लाह भी उसी कट्टरपंथी विचारधारा को मानता है जो खामनेई और वर्तमान ईरान सरकार की है।

Source link

Tags: AnniversaryDeathexplosionsfourthgeneralkilledNewsPeopleTombईरनकचथजटजनरलथधमकनयजपरपरवबरकगबरसममतलग
Share200Tweet125Send

Related Posts

अब नारियल छीलना हुआ बेहद आसान, कम मेहनत में ऐसे निकालें गिरी
Hindi News

अब नारियल छीलना हुआ बेहद आसान, कम मेहनत में ऐसे निकालें गिरी

September 25, 2026
आतंकी हाफिज पर सवाल से भागे पाकिस्तानी PM शहबाज:UN में पत्रकारों ने पूछा- आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे; कोई जवाब नहीं दिया
Hindi News

आतंकी हाफिज पर सवाल से भागे पाकिस्तानी PM शहबाज:UN में पत्रकारों ने पूछा- आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे; कोई जवाब नहीं दिया

September 25, 2026
पीएम मोदी बोले- समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात की
Hindi News

पीएम मोदी बोले- समाज के लिए काम करें:वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं, वाराणसी से वडनगर जा रहे बाइकर्स से बात की

September 25, 2026
Hindi News

एक तरफ उठी अर्थी, आधी रात गूंजी किलकारी: गणपति विसर्जन हादसे में पिता की मौत के कुछ घंटे बाद जन्मी बेटी – lucknow ganpati visarjan death pregnant wife gives birth baby girl lclcn

September 24, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
अब नारियल छीलना हुआ बेहद आसान, कम मेहनत में ऐसे निकालें गिरी

अब नारियल छीलना हुआ बेहद आसान, कम मेहनत में ऐसे निकालें गिरी

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
India’s Forex Reserves Fall by .89 Billion: RBI Data Analysis

India’s Forex Reserves Fall by $14.89 Billion: RBI Data Analysis

September 25, 2026
अब नारियल छीलना हुआ बेहद आसान, कम मेहनत में ऐसे निकालें गिरी

अब नारियल छीलना हुआ बेहद आसान, कम मेहनत में ऐसे निकालें गिरी

September 25, 2026
Genetic Mechanism Revealed That Could Reverse Brain Damage, ETHealthworld

Genetic Mechanism Revealed That Could Reverse Brain Damage, ETHealthworld

September 25, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • India’s Forex Reserves Fall by $14.89 Billion: RBI Data Analysis
  • अब नारियल छीलना हुआ बेहद आसान, कम मेहनत में ऐसे निकालें गिरी
  • Genetic Mechanism Revealed That Could Reverse Brain Damage, ETHealthworld
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.