वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

गोलरिज ने कहा है कि वो काम के तनाव और धमकियों के चलते तनाव में थीं और इसी वजह से उनसे यह गलती हुई। (फाइल)
न्यूजीलैंड में ग्रीन पार्टी की सांसद गोलरिज हाह्रेमन के दो शॉपिंग स्टोर्स में कपड़े चोरी करने के वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। गोलरिज पर ऑकलैंड और वेलिंगटन के दो क्लॉथ स्टोर्स से तीन बार ड्रेस चोरी के आरोप हैं।
पुलिस ने इन स्टोर्स के वीडियो फुटेज हासिल कर लिए हैं। अब गोलरिज के खिलाफ जांच भी शुरू हो चुकी है। ग्रीन पार्टी ने गोलरिज की जगह दूसरी महिला सांसद को मौका देने की बात कही है।

पिछले साल यह तस्वीर गोलरिज ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
रिफ्यूजी से सांसद और मंत्री
- ‘वोक्स न्यूज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- गोलरिज ईरानी मूल की हैं। देश और विदेश में ह्यूमन राइट्स के मुद्दों पर उन्होंने काफी काम किया है। 2017 में वो पहली रिफ्यूजी बनीं, जिन्हें न्यूजीलैंड सरकार में जगह मिली। उन्हें जस्टिस मिनिस्टर बनाया गया।
- जैसे ही कपड़े चोरी करते उनके वीडियो वायरल हुए, लोगों ने ग्रीन पार्टी को भी टारगेट करना शुरू कर दिया। अपनी सफाई में गोलरिज ने कहा- काम के तनाव ने मुझे परेशान कर दिया और जो कुछ हुआ ये उसी तनाव का नतीजा है। हालांकि, मैं मानती हूं कि मैंने अपने लोगों की नीचा दिखाया है। इसके लिए माफी मांगती हूं।

42 साल की हो चुकीं गोलरिज की फैमिली करीब 30 साल पहले ईरान से भागकर न्यूजीलैंड आई थी। इसके बाद उन्हें यहां की नागरिकता भी मिल गई। (फाइल)
ईरान से भागकर न्यूजीलैंड आई थी फैमिली
- 42 साल की हो चुकीं गोलरिज की फैमिली करीब 30 साल पहले ईरान से भागकर न्यूजीलैंड आई थी। इसके बाद उन्हें यहां की नागरिकता भी मिल गई। हालांकि, अब तक पुलिस ने उनके खिलाफ कोई चार्जशीट तैयार नहीं की है।
- वीडियो में नजर आता है कि गोलरिज के हाथ में एक ब्रांडेट हैंडबैग है। वो लोगों की नजरें चुराकर कुछ कपड़े बैग में डालती हैं और निकल जाती हैं। पुलिस ने कहा- गोलरिज सांसद हैं। एेसे लोगों से सभी को जिम्मेदारी वाले बर्ताव की उम्मीद रहती है ताकि वो मिसाल पेश कर सकें। हमारी ये सांसद इस मामले में लोगों की कसौटी पर खरी नहीं उतरीं।
- पुलिस के बयान पर सांसद ने कहा- मैं जानती हूं कि गलती किस वजह से हुई। मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट भी कहते हैं कि मेंटल स्ट्रैस की वजह से मैंने इस तरह की गलती की है।

तस्वीर 2018 की है। इसमें गोलरिज अपने एक्स बॉयफ्रेंड कॉमेडी स्टार जी. विलियम्स के साथ नजर आ रही हैं। गोलरिज की पर्सनल लाइफ भी कई बार सुर्खियों में रहती है।
पार्टी ने क्या कहा
- ग्रीन पार्टी के नेता जेम्स शॉ ने कहा- गोलरिज का मैं बचाव तो नहीं कर सकता लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि वो जब से सांसद बनीं हैं, तब से उन्हें अलग-अलग तरह की धमकियां मिल रही हैं। इस वजह से वो काफी तनाव में रही हैं। हो सकता है ये घटना इसी वजह से हुई हो।
- शॉ ने आगे कहा- पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गोलरिज ने बेहद तनाव झेला है और वो भी सांसद बनने के बाद पहले दिन से। अगर कोई भी इस तरह की धमकियां झेलेगा तो मानसिक रूप से दबाव में आ जाएगा।
- 2021 में एक इंटरव्यू में गोलरिज ने कहा था- मुझे ऑनलाइन और ऑफलाइन धमकियां मिलती हैं। मेरी जान को खतरा है। इसके बाद मुझे घर में डेंजर अलार्म लगवाना पड़ा। हाल ही में मैंने फिलिस्तीन के पक्ष में रैली ऑर्गनाइज की तो मामला और बिगड़ गया।




















