न्यूयॉर्क8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मैनहटन के लोगों ने पुलिस की इमरजेंसी सर्विस को कथित ब्लास्ट्स के बारे में जानकारी दी थी। (प्रतीकात्मक)
अमेरिका में मैनहटन एरिया के रूजवेल्ट आईलैंड्स से तीन धमाकों की खबर आ रही है। ब्रिटिश अखबार ‘द डेली मेल’ के मुताबिक- तीन धमाकों के बाद इस इलाके में झटके भी महसूस हुए। पुलिस मौके पर मौजूद है। फायर डिपार्टमेंट को यहां से कुछ धमाकों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची। अब तक दोनों ही डिपार्टमेंट्स ने इस बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें तीन धमाकों और इसके बाद बिल्डिंग हिलने जैसा महसूस हुआ।
बहुत हल्के धमाके थे
सोशल मीडिया पोस्ट में एक स्थानीय नागरिक ने कहा- यह धमाके काफी हल्के थे। ये रूजवेल्ट आईलैंड और क्वींस इलाके में सुने गए। इनकी असली वजह जानने के लिए फायर डिपार्टमेंट और पुलिस जांच कर रहे हैं। कुछ घरों में बिजली भी नहीं है। किसी के घायल होने के खबर नहीं है और न ही किसी प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ है।
शुरुआती तौर पर लगता है कि लोकल एरिया में केबल कनेक्शन फेल हुए हैं और मुमकिन है कि इनकी वजह से ही धमाके हुए हों। बिजली गुल होने की भी यही वजह हो सकती है।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












