काठमांडू8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को तकनीकी खराबी आने के कारण सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी गईं। कल दिल्ली ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी ऐसी दिक्कत आई थी।
एयरपोर्ट के प्रवक्ता रिजी शेरपा ने बताया कि रनवे की लाइटिंग सिस्टम में दिक्कत आ गई है। खराबी शाम करीब 5:30 बजे (स्थानीय समय) पर सामने आई।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि टेक्निकल टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और लाइटिंग सिस्टम को ठीक करने का काम चल रहा है। जल्द ही उड़ानें फिर से शुरू करने की कोशिश की जा रही है।इस
इस एयरपोर्ट पर हर दिन करीब 350 विमान टेकऑफ और लैंडिंग करते हैं। इनमें 250 से ज्यादा घरेलू उड़ानें और लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।

नेपाल में तीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, लेकिन त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट सबसे ज्यादा बिजी रहता है।
तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया
खराबी की वजह से दो घरेलू और तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दूसरे हवाई अड्डों पर डायवर्ट कर दी गईं। कतर एयरवेज की उड़ान ढाका, कोरियन एयर की उड़ान दिल्ली और फ्लाई दुबई की उड़ान लखनऊ भेजी गई।बुद्ध एयर की दो घरेलू उड़ानें नेपाल के अन्य लोकल एयरपोर्ट पर भेजी गईं।
एक कर्मचारी ने मीडिया से कहा कि रनवे की लाइटिंग सिस्टम पायलटों को रात में या खराब विजिबिलिटी के वक्त में लैंडिंग में मदद करती है। समस्या के सटीक कारण का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन इसे आज रात तक ठीक करने की उम्मीद है।
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भी तकनीकी खराबी आई थी
इस घटना से एक दिन पहले ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी तकनीकी खराबी के कारण 800 से ज्यादा उड़ानें देर से चलीं या रद्द हुई थीं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में समस्या आई थी, जो उड़ानों की योजना बनाने में मदद करता है। यह खराबी करीब 15 घंटे तक रही, लेकिन बाद में शाम तक इसे ठीक कर लिया गया।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…






















