नई दिल्ली14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2022 की रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल देश में सुसाइड के कुल 1 लाख 71 हजार मामले रिकॉर्ड किए गए। यानी हर दिन 468 लोगों ने आत्महत्या की।
सुसाइड के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए। यहां पिछले साल 22,746 लोगों ने आत्महत्या की थी। इसके बाद तमिलनाडु में 19,834 और मध्य प्रदेश में 15,386 लोगों ने सुसाइड किया।
आत्महत्या करने वाले लोगों में 11,290 खेतिहर मजदूर या किसान थे। यानी हर दिन 30 मजदूरों या किसानों ने सुसाइड किया। यह 2021 की तुलना में 3.7% ज्यादा है। कुल किसान आत्महत्या के 38% मामले महाराष्ट्र के हैं।
फिर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश है। पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में किसानों या खेतिहर मजदूरों की आत्महत्या के एक भी केस नहीं है।
दिल्ली में आत्महत्या के मामले 21% बढ़े
महानगरों की बात करें तो दिल्ली में 3,367, बेंगलुरु में 2,313, चेन्नई में 1,581 और मुंबई में 1,501 लोगों ने पिछले साल आत्महत्या की। दिल्ली में 2021 की तुलना में आत्महत्या के मामले 21% बढ़े हैं। देश में 2021 के मुकाबले यह आंकड़ा 4.2% बढ़ा है।
फैमिली प्रॉब्लम-बीमारी सुसाइड की सबसे बड़ी वजह
आत्महत्या के आधा से ज्यादा मामलों में फैमिली प्रॉब्लम और बीमारी से परेशान होकर लोगों ने अपनी जान दे दी। लव अफेयर और शादी में प्रॉब्लम के कारण 9.3% सुसाइड हुए। 4.1% मामलों में लोगों ने कर्ज या दिवालियापन के कारण आत्महत्या की।
ये खबरें भी पढ़ें…
दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर:NCRB-2022 की रिपोर्ट में दावा- यहां एक दिन में 3 रेप हुए

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने 2022 की रिपोर्ट रविवार (3 दिसंबर) जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित शहर है। यहां 2022 में एक दिन में 3 रेप केस दर्ज किए गए।
NCRB की 546 पेज की रिपोर्ट में बताया कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4 लाख 45 हजार 256 केस दर्ज किए गए, यानी हर घंटे लगभग 51 FIR हुईं। 2021 में यह आंकड़ा 4 लाख 28 हजार 278 था। पूरी खबर पढ़ें…
एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा; मप्र में सबसे ज्यादा दुष्कर्म भोपाल में, नाबालिगों से यौन अपराध धार में ज्यादा

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के डेटा के मुताबिक 2022 में मप्र में दुष्कर्म के मामले घटे हैं। यह दूसरे से खिसककर तीसरे पायदान पर आ गया है। लेकिन, भोपाल- इंदौर जैसे बड़े शहरों में महिलाएं अभी भी सुरक्षित नहीं हैं।
2022 में भोपाल कमिश्नरेट में दुष्कर्म के सबसे अधिक 393 केस दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर इंदौर रहा। यहां 359 मामले दर्ज हुए। पूरी खबर पढ़ें…


















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)







