
शरद पवार
– फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी शरद पवार ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल इस्लामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं जीतेंद्र अवहाद मुंब्रा और अनिल देशमुख कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा रोहित पवार कर्जत जामखेड़ और रोहिणी खड़से मुक्ताईनगर से चुनाव लड़ेंगीं।
Maharashtra State President of the NCP (Sharadchandra Pawar faction), Jayant Patil says, “Yogendra Pawar to contest from Baramati assembly constituency…”
Meanwhile, NCP fielded Deputy CM and party chief Ajit Pawar to contest from Baramati. #MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/RZIRkAxwPL
— ANI (@ANI) October 24, 2024
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बताया कि योगेंद्र पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। यहां से महायुति गठबंधन में शामिल एनसीपी अजित गुट के प्रमुख और डिप्टी सीएम अजित पवार प्रत्याशी हैं। चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना उद्धव ठाकरे ने सोमवार को 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।



























