
Narayana Murthy and Sudha Murthy
– फोटो : Social Media
विस्तार
इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायणमूर्ति और पत्नी सुधा मूर्ति को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। उन्होंने उन दिनों को याद किया, जब वे सुधा मूर्ति को छोड़ने के लिए ट्रेन में बिना टिकट के 11 घंटे सफर किया था। बता दें कि इसका खुलासा अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की लेखिका चित्रा बनर्जी दिवाकरुनी ने अपनी किताब ‘एन अनकॉमन लव: द अर्ली लाइफ ऑफ सुधा एंड नारायण मूर्ति’ में किया है। यह किताब नारायणमूर्ति और सुधा मूर्ति के जीवन पर ही आधारित है।
नारायणमूर्ति ने सुधा मूर्ति के साथ अपने रिश्तों का किया जिक्र
मीडिया से बात करते हुए कृष्णमूर्ति ने बताया कि उनदिनों वह प्रेम में थे। उन्होंने कहा, ‘आप समझ रहे होंगे कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। उस समय हार्मोन सक्रिय हो रहे होंगे। आप जानते हैं कि यह कैसा होता है। वह एक अलग उम्र था, लेकिन मैं एक स्थाई शादी की बात कर रहा हूं और जब बच्चे होते हैं तो रिश्ते की सुंदरता और बढ़ जाती है। रिश्तों में भी मसाला की आवश्यकता होती है।’
सुधा को कंपनी से बाहर रखना बड़ी गलती: नारायण मूर्ति
हाल ही में नारायणमूर्ति ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने सुधा को कंपनी से बाहर रखकर गलती की। उन्होंने बताया कि सुधा उनसे और इस टेक कंपनी के अन्य छह संस्थापकों से ज्यादा योग्य हैं। पत्नी को कंपनी में शामिल न करने पर अपना तर्क देते हुए नारायणमूर्ति ने बताया कि उन दिनों उनका मानना था कि किसी को भी अपने परिवार को अपनी कंपनी में नहीं लाना चाहिए।

























