तेल अवीव38 मिनट पहलेलेखक: वैभव पलनीटकर
- कॉपी लिंक

मेजर एला.. हाइट करीब 6 फीट, सलीके से कटे बाल, कानों में बालियां और कंधे पर बैरे यानी कैप। अंग्रेजी नहीं आती, लेकिन हिब्रू फर्राटेदार बोलती हैं। एला इजराइली नागरिक हैं, इजराइल डिफेंस फोर्स यानी IDF में अफसर हैं और मुस्लिम हैं।
इजराइल की आबादी में करीब 74% यहूदी और 20% मुस्लिम हैं। ज्यादातर मुस्लिम अरब मूल के हैं, जिनमें महिलाओं के लिए हिजाब जरूरी है। इस माहौल में भी एला 10 साल से इजराइली सेना में हैं। इजराइल-हमास जंग की कवरेज के दौरान दैनिक भास्कर ने उनसे इजराइल पर हमास के अटैक, बॉर्डर पर चल रही एक्टिविटी, गाजा पर एयरस्ट्राइक को लेकर बात की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…
सवाल: आप माइनॉरिटी से आती हैं। हमास भी इस्लामिक संगठन है।



























