टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर खान सड़क हादसे में घायल हो गए। मुशीर खान के गर्दन में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि मुशीर अपने पिता के साथ फार्च्यूनर कार से कानपुर से लखनऊ आ रहे थे।
.
हादसा लखनऊ के पॉश इलाके कमता में हुआ। हादसे में कार सड़क पर 4-5 बार पलटी। इसके चलते मुशीर को गंभीर चोटें आईं हैं। फिलहाल, मुशीर में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों के मुताबिक, चोट की वजह से 3 महीने तक उन्हें आराम दिया गया है।

यह फोटो मुशीर खान की है।
कुछ दिन पहले मुशीर दिलीप ट्रॉफी में खेल कर आए हैं। ईरानी ट्रॉफी में हिस्सा लेने आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। मुशीर खान ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ 106 गेंद में 118 रन की शानदार पारी खेली थी। मुशीर ने नौ चौके और चार छक्के लगाए थे।

यह फोटो क्रिकेटर सरफराज खान की है।
खबर अपडेट की जा रही है…























