मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया है। यह एलिमिनेटर मैच है। इस मुकाबले में लोकल ब्वॉय शुभमन गिल के लिए दर्शक खासे उत्साहित हैं। भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल पहली बार अपने होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार रोहित शर्मा सहित हार्दिक पांड्या को देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसक पहुंचे हुए हैं।
Trending Videos
2 of 5
अर्धशतक के बाद अभिवादन स्वीकार करते रोहित शर्मा। – फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट प्रशंसक मंबई इंडियंस की टी शर्ट पहने स्टेडियम में पहुंचे हैं। क्रिकेट के दीवानों का जोश सातवें आसमान पर है। फैंस अपने-अपने खिलाड़ियों व टीमों को सपोर्ट करने के लिए उनके नाम और टीम की जर्सी पहने हुए हैं। आईपीएल सीजन 2025 के फाइनल की रेस में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। ऐसे में मुल्लांपुर स्टेडियम भी दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है।
3 of 5
मुंबई इंडियंस की जर्सी में पहुंचे दर्शक। – फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि दोनों ही टीमों को सपोर्ट करने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से भी क्रिकेट फैंस पहुंचे हैं।
4 of 5
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान। – फोटो : अमर उजाला
मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी की अच्छी खासी धुनाई की। वहीं इंग्लिस बल्लेबाज जॉनी ब्रेस्टो ने भी रोहित शर्मा के साथ तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई।
5 of 5
स्टेडियम के बाहर ट्रैफिक जाम। – फोटो : अमर उजाला
मुल्लांपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान दौरान स्टेडियम के बाहर ट्रैफिक जाम लग गया। बड़ी संख्या में गाड़ियां जाम में फंसी रही।