
बिहार के मुख्यमंत्री रहे महामाया प्रसाद सिन्हा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में गठबंधन सरकारों का लंबा इतिहास रहा है। राज्य में पहली बार गठबंधन की सरकार 1967 में अस्तित्व में आई थी। महामाया प्रसाद इसके मुखिया थे। मुख्यमंत्री बनने के चंद महीने पहले तक कांग्रेस में रहे महामाया प्रसाद अपनी ही सरकार के खिलाफ छात्र आंदोलन में उतर गए थे। बाद में कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़े। उन्हें हराकर ‘जायंट किलर’ का तमगा पाया। ‘मुख्यमंत्री बिहार के’ सीरीज में आज बात बिहार के पांचवें मुख्यमंत्री- महामाया प्रसाद सिन्हा की।




























