12:09 PM, 03-Jul-2024
22 नए आईटीआई कॉलेज शुरू होंगे
इस बार के बजट में एमपी का बजट 16% बढ़ा। मोहन सरकार ने गृह विभाग के लिए 11,292 करोड़, पुलिस आवास योजना के लिए 367 करोड़ और पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती होने की बात कही। वहीं पांच जिलों में आयुर्वेद अस्पताल खोलने की घोषणा की है। साथ ही प्रदेश में 22 नए आईटीआई कॉलेज शुरू किए जाएंगे। 5000 से ज्यादा सीटें बढ़ेगी।
.
12:02 PM, 03-Jul-2024
विपक्ष के विधायकों के माइक बंद
हंगामा कर रहे विपक्ष के विधायकों के माइक बंद किए गए। नेता प्रतिपक्ष बोले बजट के बीच माइक बंद करना सरकार की तानाशाही।
11:56 AM, 03-Jul-2024
बजट पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का जो बजट आ रहा है वह वह 80 करोड़ रुपए के घाटे का बजट है। इस सरकार का कर्ज क्राइम और करप्शन से अपना गहरा नाता जुड़ा है सरकार चाह रही है कि कैसे पैसे डालें और कैसे करप्शन करें लूट के हिस्से में सबका हमारा हिसा बने।
11:53 AM, 03-Jul-2024
बजट के कुछ अहम बिन्दू
- हमारी सरकार ने नवाचार करते हुए लोगो का सुझाव बजट लिया है।
- आम जनता से प्राप्त 3 हजार से ज्यादा सुझाव में से महत्वपूर्ण सुझाव पर गंभीरता पूर्वक विचार किया है।
- नरेद्र मोदी को पीएम बनने पर प्रदेश की जनता को बधाई देता हूं।
- सीएम मोहन यादव के ऊर्जावान नेतृत्व हमे मिल रहा है।
- भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पाँच अर्थव्यवस्था में है।
- 16 फीसदी से ज्यादा व्रद्धि बजट में की है।
- प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय में भी व्रद्धि हो रही है।
- 2003-4 में प्रति व्यक्ति आय केवल 13 हजार रुपये थी जो 11 गुना बढ़ गई है।
- एमपी में गरीबी रेखा से लोगो को बाहर लाया जा रहा है।
- प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
- प्रदेश में नई ताकत नई ऊर्जा मिली है।
- प्रदेश के चिनियत रेलवे ब्रिज को समाप्त करने के उद्देश्य से 116 रेलवे पुल बनाए गए।
- रेल परियोजना को ओर अधिक गति दी जा रही है।
- आगमी पांच वर्ष 900 किलामीटर का नर्मदा प्रगति पथ अटल प्रगति पथ 550 विंध्य एक्सप्रेस वे प्रस्तावित है।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 1 हजार सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।
11:51 AM, 03-Jul-2024
- मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ रही है। केंद्र से 3800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मिली है।
- सरकारी कर्मचारियों के भविष्य निधि भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे रिटायरमेंट बाद तत्काल भुगतान हो सकेगा।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़, वन एवं पर्यावरण के लिए 4 हजार 725 करोड़ राशि का प्रावधान।
11:49 AM, 03-Jul-2024
बजट के मुख्य बिन्दू
- मप्र की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं वित्त मंत्री।
- हर घर नल से जल पहुंचने का लक्ष्य।
- 520 करोड़ पशुपालकों के लिए दिया गया बजट।
- दुग्ध उत्पादों के लिए योजना होगी लागू ,योजना के लिए 150 करोड़ का बजट।
- स्वास्थ्य क्षेत्र में 46000 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति।
- सरकार के प्रयासों से 14 मेडिकल कॉलेज संचालित।
11:26 AM, 03-Jul-2024
आसंदी तक पहुंचे कांग्रेस विधायक
विपक्ष मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे पर अड़ा हुआ है। कांग्रेस विधायक आसंदी के पास पहुंचे। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष के सदस्यों को वापस अपनी सीट पर जाने को कहा। कांग्रेस विधायक आसंदी के पास नीचे से कर रहे हैं नारेबाजी
11:24 AM, 03-Jul-2024
बजट भाषण प्रस्तुत करते हुए जगदीश देवड़ा
11:21 AM, 03-Jul-2024
3000 से अधिक सुझाव मिले
डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि बजट तैयार करने के लिए आम जनता से तीन हजार से अधिक सुझाव मिले थे। इनमें से अधिकांश पर विचार किया गया था। बजट तैयार करने में इन सुझावों पर काम किया गया है।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











