मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के पास एयर फोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है. हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें दिख रहा है कि पायलट फोन कर अपने साथियों को हादसे की जानकारी दे रहे हैं.
X

फाइटर प्लेन से आग की लपटें उठती हुईं
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के पास एयर फोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है. हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें दिख रहा है कि पायलट फोन कर अपने साथियों को हादसे की जानकारी दे रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है. हालांकि अब तक प्लेन क्रैश की वजह पता नहीं चल पाई है. हादसे में वायुसेना का मिराज-2000 ट्रेनर विमान क्रैश हुआ है.
रक्षा अधिकारी के मुताबिक ट्विन-सीटर मिराज 2000 नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हुआ है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिए गए हैं.






























