मुंबई3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कलांबोली की एक महिला ने अपनी 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक महिला एक बेटा चाहती थी और बच्ची के मराठी जगह हिंदी बोलने पर नाराज थी।
आरोपी ने हत्या को छिपाने के लिए बच्ची की मौत को हार्ट अटैक बताया। पुलिस ने बताया कि महिला का साइकैट्रिस्ट के पास भी इलाज चल रहा था।
अधिकारियों ने मुताबिक महिला ने 23 दिसंबर को अपनी बेटी को मार डाला। लड़की की दादी भी उसी दिन घर आई थीं, लेकिन बच्ची से मिल न पाने के कारण चली गईं।
6 घंटे पूछताछ चली
कलांबोली पुलिस को मौत संदिग्ध लगी इसलिए स्पेशल पोस्टमॉर्टम जांच का अनुरोध किया गया। शुरुआती रिपोर्ट में सांस की नली में रुकावट के संकेत मिले, जिसके बाद माता-पिता से पूछताछ की गई।
छह घंटे की पूछताछ के बाद, महिला ने आखिरकार अपनी बेटी का गला घोंटने की बात कबूल कर ली। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
2017 में हुई थी शादी
महिला की शादी 2017 में हुई थी, पति IT इंजीनियर हैं। शादी के दो साल बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि लड़की को बचपन से ही बोलने में दिक्कत थी और वह ज्यादातर हिंदी बोलती थी।
आरोपी ने पति से बार-बार कहती थी कि मुझे ऐसा बच्चा नहीं चाहिए, वह ठीक से नहीं बोलती, जिस पर पति ने उसे समझाने की कोशिश की थी।

























