कोलकाता5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भागवत कोलकाता में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष होने पर संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कोलकाता में कहा कि संघ को BJP के लेंस से देखने की कोशिश न करें। संघ सिर्फ एक सर्विस ऑर्गनाइजेशन नहीं है। संघ को समझना है तो संघ को ही देखना पड़ता है।
भागवत ने कहा कि बहुत से लोगों की प्रवृत्ति रहती है कि संघ को BJP के चश्मे से समझना। यह बहुत बड़ी गलती होगी। संघ को देखकर नहीं समझ सकते, उसे अनुभव करना पड़ेगा।
भागवत का यह बयान तब आया है, जब जर्मनी में राहुल गांधी ने उन्हें लेकर कहा था, ‘RSS चीफ खुले तौर पर कह रहे हैं कि सच नहीं, ताकत महत्वपूर्ण है।’
RSS प्रमुख कोलकाता में संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर रखे गए संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं, राजनीति और संघ के कामों पर भी अपनी बात रखी।

भागवत की स्पीच की 5 बड़ी बातें…
- संघ का मकसद हिंदू समाज को संगठित करना है, यह किसी के खिलाफ नहीं है। अगर आप एक्सरसाइज कर रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी पर हमला करने की योजना बना रहे हैं, आप बस खुद को फिट रख रहे हैं।
- संघ के जैसा दूसरा संगठन नहीं है। तुलना करते हैं तो गलतफहमी होगी। हम लोग गणवेश में संचलन करते हैं तो अगर इसे पैरामिलिट्री कहें तो गलत होगा।
- संघ का गठन भारतीय समाज को तैयार करने के लिए किया गया था, ताकि भारत एक बार फिर विश्वगुरु बन सके। संघ किसी राजनीतिक मकसद, गुस्से या मुकाबले की भावना से नहीं बना था।
- इसे हिंदू समाज के संगठन, प्रगति और सुरक्षा के लिए शुरू किया गया था, साथ ही भारत के मूल्यों और चरित्र को बनाए रखने के लिए। क्योंकि भारत सिर्फ एक भूगोल नहीं है, यह एक परंपरा और जीवन जीने का तरीका है।
- हिंदुओं ने हमेशा इस देश के लिए खुद को जिम्मेदार माना है। इस देश में जो भी अच्छा या बुरा होता है, जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, उनसे शायद ही कभी सवाल किया जाता है। लेकिन जो लोग गर्व से खुद को हिंदू कहते हैं, उनसे हमेशा पूछा जाएगा कि उन्होंने अपने देश के लिए क्या किया है।
————————————
ये खबर भी पढ़ें…
श्रीविजयापुरम में भागवत ने कहा था- हम जहां रहते हैं वो हिंदू घर जैसा दिखे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने 14 दिसंबर को कहा कि हिंदुओ को एकजुट होकर देश को आगे ले जाना होगा। हमें यह तय करना होगा कि घर की दीवारों पर स्वामी विवेकानंद की तस्वीर हो या माइकल जैक्सन की। भागवत ने ये बातें अंडमान के श्रीविजय पुरम में स्थित नेताजी स्टेडियम में विराट हिंदू सम्मेलन समिति की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। पूरी खबर पढ़ें…








![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












