{“_id”:”6912e62bd741061e14009a75″,”slug”:”video-moga-police-arrested-a-woman-and-her-accomplice-with-200-grams-of-heroin-2025-11-11″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मोगा पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला और उसके साथी को किया गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बधनी कला थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसके साथी को 200 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। थाना बधनी कला के एसएचओ राज सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस पार्टी गश्त पर थी, उसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि सुखदेव सिंह निवासी रनिया और जसबीर कौर निवासी रनिया,जो हेरोइन बेचने के आदी हैं, इस समय बधनी कला नहर के पास ग्राहक का इंतज़ार कर रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ थाना बधनी कला में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।एसएचओ ने बताया कि जसबीर कौर के पति जसविंदर सिंह पर पहले से ही NDPS एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज हैं और वह इस समय जेल में बंद है। वहीं, सुखदेव सिंह पर भी NDPS एक्ट का एक मामला पहले दर्ज हो चुका है और वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। दोनों आरोपियों को आज मोगा अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़ी और जानकारी हासिल की जा सके।




























