मोगा के गांव चंद नवां में तीन दिन से लापता चल रहे युवक की नाले से लाश बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और थाना बाघापुराना के बाहर धरना देकर न्याय की मांग की। जानकारी के मुताबिक जतिंदर सिंह 15 नवंबर की सुबह घर से काम पर निकला था, लेकिन वापस न लौटने पर उसके परिवार ने 16 नवंबर को बाघापुराना थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।
मंगलवार शाम गांव के एक नाले से युवक का शव मिलने पर परिजनों में रोष फैल गया। लोगों ने नाले से शव को बाहर निकालने नहीं दिया और पांच संदिग्ध व्यक्तियों के नाम पुलिस को बताए। आरोप है कि पुलिस ने इनमें से एक-दो नाम हटाने की कोशिश की, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण भड़क उठे और रोड जाम की चेतावनी देते हुए भारी संख्या में लोग मुख्य चौक पर धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस कुछ दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है और शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही। मृतक जतिंदर सिंह की मां कुलवंत कौर ने बताया कि उनका बेटा अविवाहित था और एक फैक्ट्री में लिफाफे की पैकिंग का काम करता था। उसका पिछले दो साल से गांव के कुछ जमींदार परिवारों के युवकों से विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते जतिंदर की हत्या कर उसका शव नाले में फेंक दिया गया।थाना बाघापुराना के पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की मां कुलवंत कौर के बयान पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खबर भेजे जाने तक की ग्रामीणों का ध