
सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के न्यूनतम तापमान में शनिवार को 0.3 डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। 1 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। अमृतसर, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोल्ड वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 24.4 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया।























