
चांदनी चौक इलाके में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चांदनी चौक के नई सड़क इलाके में लगी आग ने भयावह रूप धारण कर लिया है, दमकल विभाग की 50 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। पटिया और टी-आयरन पर बनी दो इमारतें गिर गई हैं। हादसे में 40 से 50 दुकानें जलकर खाक हो चुके हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने का सिलसिला जारी है। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन करोड़ों रुपये की साड़ियां, सूट, लहंगे और ड्रेस मेटेरियल जल गया है।





















