सलमान खान की ‘जय हो’, अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार’ और शाहिद कपूर की ‘आर. राजकुमार’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वो 54 साल के थे। उनका आज शाम पांच बजे दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। हालांकि, उनके निधन की वजह अब तक सामने नहीं आई है। मुकुल देव ने टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय किया था। अभिनेता के अचानक निधन पर अब एटंरटेनमेंट जगत के कई सितारे उन्हें याद करते हुए दुख जता रहे हैं।
सलमान ने लिखा- ‘याद आओगे प्यारे भाई’
सलमान खान ने मुकुल देव को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘बहुत याद आओगे मेरे प्यारे भाई मुकुल। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दें’।

अजय देवगन बोले- अभी भी यकीन नहीं हो रहा
अभिनेता अजय देवगन के निधन पर दुख जताते हुए अपनी इंंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा, ‘अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। मुकुल यह बहुत जल्दी और अचानक है। तुम मुश्किल वक्त को भी अपने तरीके से आसान बना देते थे। ओम शांति।’
Still trying to process it… Mukul.
It’s all too soon and sudden. You had a way of making everything lighter, even on the heaviest days. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/QulzSqWf3k
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) May 24, 2025
सुनील शेट्टी बोले- पूरी तरह सदमे में हूं
अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, ‘मैं पूरी तरह सदमे में हूं और दुखी हूं। मुकुल बहुत जल्दी चले गए। इस कठिन समय में ईश्वर उनके परिवार को ताकत दे।’
Absolutely shocked and heartbroken. Gone too soon. Praying for strength in this difficult time. pic.twitter.com/ymf4JHyoi9
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) May 24, 2025
सुष्मिता सेन ने इस तरह किया याद
मुकुल देव की पहली को-स्टार रहीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मुकुल को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर उन्हें याद किया। उन्होंने लिखा, ‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।’
दीपशिखा बोलीं- यकीन करना मुश्किल
अमर उजाला से खास बातचीत में मुकुल के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने बताया, ‘कुछ पता नहीं चला कि उसको क्या हुआ था। अभी तक मैं यकीन नहीं कर पा रही हूं इस खबर पर। सुबह उठी और सबसे पहले यह खबर पढ़ी। मुझे लगा कि हो सकता हो फेक न्यूज हो। बीते छह-सात महीने से हम टच में नहीं थे। मैं टीवी में बिजी हो गई थी और वो काम के सिलसिले में मुंबई-दिल्ली ट्रैवल कर रहा था। दिल्ली में उसका ऑफिस है। वहीं अपनी मम्मी और बेटी के साथ रहता था। अप-डाउन करता था और जब भी मुंबई आता था तो हम हमेशा मिलते थे। कमाल का एक्टर होने के साथ ही खूबसूरत इंसान भी था। जिंदगी से हमेशा खुश रहता था। हमने दो फिल्मों में काम किया। हमेशा उसके साथ काम करने में मजा आता था। वो मेरे लिए हमेशा जिंदा रहेगा। उसके जाने से इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।’
दीपशिखा ने साझा की पुरानी तस्वीर
टीवी अभिनेत्री और मुकुल देव की दोस्त रहीं दीपशिखा नागपाल ने मुकुल के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। दीपशिखा ने मुकुल के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे यकीन नहीं हो रहा है। RIP
सोनू सूद ने किया याद
मुकुल के साथ फिल्म ‘आर राजकुमार’ में नजर आए अभिनेता सोनू सूद ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा, ‘RIP मुकुल भाई। हम सब आपको हमेशा याद करेंगे।’
RIP Mukul bhai 💔
You were a gem. Will always miss you.
Stay strong @RahulDevRising bhai. pic.twitter.com/o0ER978euR
— sonu sood (@SonuSood) May 24, 2025
राजपाल यादव ने जताया दुख
अभिनेता राजपाल यादव ने मुकुल देव को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘बहुत दुखद समाचार। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।’
हंसल मेहता हुए भावुक
निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने मुकुल की मौत पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अभी समय नहीं हुआ था मुकुल मेरे दोस्त। अभी और बहुत सी कहानियां और हंसी बाकी थी। मिलते हैं दूसरे छोर पर मेरे प्यारे दोस्त।’
View this post on Instagram
अरशद वारसी ने मुकुल को बताया अपना दोस्त
मुकुल देव की मौत पर दुख जताते हुए अभिनेता अरशद वारसी ने लिखा, ‘मुकुल के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह एक दोस्त, को-स्टार और बड़े दिल वाले कमाल के व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
View this post on Instagram









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)












