• Latest
  • Trending
  • All
Manipur Violence; Kakching Police Search Operation Update | पहाड़ी इलाके वांगू लाइफाम में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन; एक दिन पहले दो आतंकी पकड़ाए

Manipur Violence; Kakching Police Search Operation Update | पहाड़ी इलाके वांगू लाइफाम में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन; एक दिन पहले दो आतंकी पकड़ाए

3 years ago
Survey Reveals Financial Hurdles Preventing 60% of Patients from Receiving Elective Healthcare in India, ETHealthworld

Survey Reveals Financial Hurdles Preventing 60% of Patients from Receiving Elective Healthcare in India, ETHealthworld

2 hours ago
US pauses joint defence effort with Canada that dates to WWII

US pauses joint defence effort with Canada that dates to WWII

5 hours ago
Subhash Chandra Garg: ‘Indians Are Not Buying Too Much Of Gold’

Subhash Chandra Garg: ‘Indians Are Not Buying Too Much Of Gold’

5 hours ago
Uttar Pradesh Cabinet approves setting up of commission for OBC reservation in panchayats

Uttar Pradesh Cabinet approves setting up of commission for OBC reservation in panchayats

9 hours ago
If namaz is important, offer it in shifts, but not on roads: Yogi Adityanath

If namaz is important, offer it in shifts, but not on roads: Yogi Adityanath

9 hours ago
10 killed in truck-van collision in Uttar Pradesh’s Lakhimpur Kheri district

10 killed in truck-van collision in Uttar Pradesh’s Lakhimpur Kheri district

10 hours ago
Suvendu Adhikari aide’s murder: CBI arrests prime suspect from Muzaffarnagar in Uttar Pradesh

Suvendu Adhikari aide’s murder: CBI arrests prime suspect from Muzaffarnagar in Uttar Pradesh

10 hours ago
U.S. to screen for Ebola at airports, one American in Democratic Republic of Congo infected

U.S. to screen for Ebola at airports, one American in Democratic Republic of Congo infected

11 hours ago
Trump Says ‘Very Good Chance’ Of Nuclear Deal, After Delaying Strikes On Iran | World News

Trump Says ‘Very Good Chance’ Of Nuclear Deal, After Delaying Strikes On Iran | World News

12 hours ago
Indian killed in Moscow drone strike from Odisha; joined job 2 months ago

Indian killed in Moscow drone strike from Odisha; joined job 2 months ago

14 hours ago
GSK’s Calpol a well-known trademark: High Court

GSK’s Calpol a well-known trademark: High Court

14 hours ago
FIFA Officials Visit India To Resolve 2026 World Cup Broadcast Rights Issue

FIFA Officials Visit India To Resolve 2026 World Cup Broadcast Rights Issue

15 hours ago
Tuesday, May 19, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    Hindi Gana 🥀 Sadabahar Song 💓 हिंदी गाने ❣️ Purane Gane Mp3 💕 Filmi Gaane | Durga Boss

    Hindi Gana 🥀 Sadabahar Song 💓 हिंदी गाने ❣️ Purane Gane Mp3 💕 Filmi Gaane | Durga Boss

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Manipur Violence; Kakching Police Search Operation Update | पहाड़ी इलाके वांगू लाइफाम में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन; एक दिन पहले दो आतंकी पकड़ाए

by India News Online Team
October 25, 2023
in Hindi News
0
Manipur Violence; Kakching Police Search Operation Update | पहाड़ी इलाके वांगू लाइफाम में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन; एक दिन पहले दो आतंकी पकड़ाए
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


इंफाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Manipur Violence; Kakching Police Search Operation Update | पहाड़ी इलाके वांगू लाइफाम में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन; एक दिन पहले दो आतंकी पकड़ाए

मणिपुर पुलिस ने बताया कि कुछ हथियारों को एक कब्रिस्तान के पास से बरामद किया गया।

मणिपुर के वांगू लाइफाम इलाके में मंगलवार शाम 3:30 बजे से 7:30 बजे के बीच काकचिंग पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान घरों और पहाड़ी से बड़ी संख्या में हाईटेक हथियार और चीनी ग्रेनेड बरामद किए गए।

अधिकारियों ने आज सर्च ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक AK 47, एक इंसास राइफल, 5 SLR राइफल, एक .303 राइफल (मोडिफाइड), तीन .303 राइफल, दो एसबीबीएल, 11 HE ग्रेनेड, एक चीनी हैंड ग्रेनेड, एके-47 और इंसास राइफल की 1-1 खाली मैगजीन, SLR राइफल की 5 खाली मैगजीन, 6 डेटोनेटर, एक लोकल पाइप बम सहित कई हथियार मिले हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान वांगू लाइफाम चिंग्या के कई घरों को खंगाला। सुरक्षाबलों की टीम ने पहाड़ी पर जाकर भी तलाशी ली। इस दौरान पहाड़ी पर कब्रिस्तान के पास से भी कुछ हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। इससे पहले सोमवार को मणिपुर पुलिस ने म्यांमार के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

मणिपुर CM बोले- अवैध प्रवासियों को कभी नहीं अपनाएंगे
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार 24 अक्टूबर को कहा कि राज्य सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही यहां के लोग खुशी से रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी संगठन राज्य को टारगेट करने की साजिश रच रहे हैं।

उनकी सरकार राज्य में अवैध अप्रवासियों को कभी नहीं अपनाएगी। राज्य में रह रहे 34 स्वदेशी समुदायों को अपने ऐतिहासिक संबंधों को बनाए रखना चाहिए। वहीं, कुकी-जो समुदाय के संगठन इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने सीएम पर आरोप लगाया कि मणिपुर के मुख्यमंत्री ही राज्य में जातीय दंगे भड़का रहे हैं। उन्होंने सरकार से सवाल भी किया कि AFSPA को केवल घाटी क्षेत्रों से क्यों हटाया गया, पहाड़ी जिलों से क्यों नहीं?

म्यांमार के उग्रवादी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार

भारत म्यांमार सीमा के पास से पकड़े गए उग्रवादियों के कब्जे से भारी संख्या में गोला-बारूद मिला है।

भारत म्यांमार सीमा के पास से पकड़े गए उग्रवादियों के कब्जे से भारी संख्या में गोला-बारूद मिला है।

मणिपुर के चुराचांदपुर से सोमवार को म्यांमार के उग्रवादी संगठन चिन कुकी लिबरेशन आर्मी (CKLA) के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। मणिपुर पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दोनों उग्रवादियों को भारत-म्यांमार सीमा के पास चलजंग से पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से AK-47, इंसास, स्नाइपर और M-16 राइफलों सहित 2.5 किलोग्राम अफीम और 4.86 लाख रुपए कैश बरामद किए गए। इससे पहले, 23 अक्टूबर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अन्य उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

RSS चीफ का दावा- मणिपुर में हो रही हिंसा सोची-समझी साजिश
RSS चीफ मोहन भागवत ने मंगलवार 24 अक्टूबर को दावा किया कि मणिपुर में हो रही हिंसा सोची-समझी साजिश है। मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय सालों से एक साथ रहते हैं। इनके बीच सांप्रदायिक आग कैसे लगी? क्या हिंसा करने वाले लोगों में सीमा पार के कट्टरपंथी भी थे?

वहां सालों से सबकी सेवा करने वाले संघ जैसे संगठन को बिना कारण इसमें घसीटा गया। मणिपुर में अशांति और अस्थिरता से विदेशी सत्ता को फायदा हो सकता है। देश में मजबूत सरकार के होते हुए भी यह हिंसा किनके बलबूते इतने दिनों से चल रही है? इससे साफ है कि यह हो नहीं रहा है, करवाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है। इसमें अभी तक 180 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है। इसमें अभी तक 180 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

मणिपुर के बॉर्डर एरिया में फोर्स बढ़ाई गई
मणिपुर के बॉर्डर एरिया में पिछले एक हफ्ते में पुलिस कमांडो की संख्या बढ़ा दी गई है। हालांकि इसके खिलाफ म्यांमार की सीमा से लगे मोरे शहर में आदिवासी महिलाओं के एक वर्ग ने प्रदर्शन भी किया।

आदिवासी संगठनों​​ कुकी इंपी और कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (COTU) ने 22 अक्टूबर को यह दावा किया था कि शहर में इंफाल घाटी से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इससे शांति भंग हो सकती है।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि शहर के बफर जोन में पैरामिलिट्री फोर्स और इंडियन आर्मी के जवान काफी संख्या में तैनात हैं। इसके बावजूद कुकी बहुल शहर टेंग्नौपाल जिले के मोरेह में रात को हेलिकॉप्टर से अतिरिक्त मैतेई पुलिस की तैनाती की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

हिंसा के चलते मणिपुर में सैकड़ों परिवारों को अपने घर छोड़कर सरकारी कैम्प में शरण लेनी पड़ी है।

हिंसा के चलते मणिपुर में सैकड़ों परिवारों को अपने घर छोड़कर सरकारी कैम्प में शरण लेनी पड़ी है।

मणिपुर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील की अनुमति मिली
तीन दिन पहले मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य के आदिवासी संगठनों को 27 मार्च के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने की अनुमति दी थी। आदेश में राज्य सरकार को निर्देश दिया गया था कि वह ​​मैतेई समुदाय को ST दर्जा देने के लिए सिफारिश भेजे।

जस्टिस अहनथेम बिमोल और जस्टिस गुणेश्वर शर्मा की बेंच ने कहा था याचिकाकर्ता की मुख्य शिकायत यह है कि अगर उन्हें मैतेई समुदाय को ST दर्जा देने के मामले में अपनी बात कहने या आपत्ति उठाने का मौका नहीं दिया गया तो इसका विपरीत असर पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…

मणिपुर में अब तक 180 से ज्यादा की मौत, 1100 घायल
मणिपुर में पिछले 5 महीने से चल रही जातीय हिंसा में अब तक 180 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं, 5172 आगजनी के केस सामने आए, जिनमें 4786 घरों और 386 धार्मिक स्थलों को जलाने और तोड़फोड़ करने की घटनाएं शामिल हैं।

हिंसा के बाद 65 हजार से ज्यादा लोगों ने घर छोड़ा
मणिपुर में अब तक 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। 6 हजार मामले दर्ज हुए हैं और 144 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। राज्य में 36 हजार सुरक्षाकर्मी और 40 IPS तैनात किए गए हैं। पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में कुल 129 चौकियां स्थापित की गई हैं।

4 पॉइंट्स में जानिए क्या है मणिपुर हिंसा की वजह…

मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इंफाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाई कोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए।

मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया।

नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा।

सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं।

मणिपुर हिंसा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मणिपुर में युवक को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया:ITLF का दावा- यह मई की घटना; DGP बोले- अभी पता चला, जांच करा रहे

मणिपुर में रविवार को कुकी समुदाय के युवक को जिंदा जलाने का वीडियो सामने आया है। इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) के प्रवक्ता घिन्जा ने ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो मई का है, लेकिन ये अभी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

पहले सरकार को सपोर्ट, अब खिलाफ हुए मैतेई:कुकी एरिया में दो स्टूडेंट का मर्डर, परिवार बोला- पुलिस डरकर उन्हें ढूंढने नहीं गई

3 मई, 2023 से मणिपुर में हो रही हिंसा 5 महीने बाद नए मोड़ पर है। शुरुआत में मैतेई समुदाय CM बीरेन सिंह और सरकार का खुलकर सपोर्ट कर रहा था, अब खिलाफ है। वजह 17 साल की लड़की और 20 साल के फिजाम हेमनजीत की हत्या है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

NIA-CBI ने कहा- मणिपुर में हर गिरफ्तारी सबूतों पर आधारित:इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट ने एजेंसियों पर पक्षपात के आरोप लगाए थे

मणिपुर में हर गिरफ्तारी सबूत के आधार पर की गई है। NIA और CBI ने 2 अक्टूबर को यह बात कही। दोनों एजेंसियों ने इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फ्रंट (ITLF) की ओर से लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी समुदाय, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ कोई पक्षपात नहीं किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: KakchingManipuroperationpolicesearchUpdateviolenceआतकइलकएकऑपरशनकददनपकड़एपहडपहलमलइफमवगसरकषबलसरच
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Survey Reveals Financial Hurdles Preventing 60% of Patients from Receiving Elective Healthcare in India, ETHealthworld

Survey Reveals Financial Hurdles Preventing 60% of Patients from Receiving Elective Healthcare in India, ETHealthworld

May 19, 2026
US pauses joint defence effort with Canada that dates to WWII

US pauses joint defence effort with Canada that dates to WWII

May 19, 2026
Subhash Chandra Garg: ‘Indians Are Not Buying Too Much Of Gold’

Subhash Chandra Garg: ‘Indians Are Not Buying Too Much Of Gold’

May 19, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Survey Reveals Financial Hurdles Preventing 60% of Patients from Receiving Elective Healthcare in India, ETHealthworld
  • US pauses joint defence effort with Canada that dates to WWII
  • Subhash Chandra Garg: ‘Indians Are Not Buying Too Much Of Gold’
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.