{“_id”:”66efa8734ba9aa04870feaa7″,”slug”:”man-shoots-himself-with-police-official-revolver-near-golden-temple-amritsar-2024-09-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास फायरिंग: व्यक्ति ने पुलिस की सरकारी रिवॉल्वर से खुद को किया शूट, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:54 PM IST
अमृतसर के गोल्डन टेंपल के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वहां गोली चली। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस की सरकारी रिवॉल्वर से खुद को किया शूट कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
अमृतसर में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। शहर के हेरिटेज स्ट्रीट पर घूम रहे व्यक्ति ने वहां सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन कर खुद को गोली मार दी। गोली लगने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। फायरिंग के दौरान वहां हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे जो सहम गए। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की छानबीन की जा रही है।
Trending Videos
घटना रविवार सुबह की है। हरि मंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकने आए एक वीआईपी के सुरक्षाकर्मी से वहां पर घूम रहे प्रवासी ने पिस्तौल छीन ली। जब तक किसी को कुछ समझ आता तब तक व्यक्ति ने सरकारी रिवॉल्वर से खुद को शूट कर दिया। जख्मी हालत में उसे तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई।
मृतक व्यक्ति प्रवासी है, फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास जानकारी जुटा रही है।