{“_id”:”679c496bc80574a9980bcdb9″,”slug”:”major-accident-in-punjab-many-injured-firozpur-news-2025-01-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पंजाब में भीषण हादसा: गुरुहरसहाय में पिकअप-कैंटर टकराए, नाै की माैके पर ही माैत, जलालाबाद जा रहे थे वेटर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पंजाब में हादसा – फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में भीषण हादसा हुआ है। गुरुहरसहाय में फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक पिकअप और कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में करीब नाै लोगों की माैत की खबर है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, करीब 25 से 30 वेटर पिकअप में सवार होकर किसी कार्यक्रम के लिए गुरुहरसहाय से जलालाबाद जा रहे थे। फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक उनकी सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि नाै लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण धुंध और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।