MSBSHSE Maharashtra Board HSC 12th Result 2025: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) आज हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) कक्षा 12 के परिणाम घोषित करेगा. MSBSHSE बोर्ड ने HSC कक्षा 12 के लिए बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 11 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की थीं. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र महाराष्ट्र बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Aajtak.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, छात्र अपना परिणाम दोपहर 1 बजे से mahahsscboard.in, hscresult.mkcl.org, aajtak.in और results.digilocker.gov.in जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर ऑनलाइन देख सकेंगे. छात्रों की सहूलियत के लिए इस साल Aajtak.in पर महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होस्ट कर रहगा है. ऐसे में छात्र आजतक की वेबसाइट पर भी एक क्लिक में अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इसके अलावा रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी दिया हुआ है.
Aajtak.in पर महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: आजतक की वेबसाइट https://aajtak.in/ पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां ‘महाराष्ट्र बोर्ड’ पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब ‘महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025’ या ‘महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 5: यहां रोल नंबर डालने पर आपका बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 6: रिजल्ट चेक करके उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं.











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











