प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मच गई थी. जिसके चलते कई लोगों की जान चली गई थी. जबकि कई लोग घायल हो गए थे. भगदड़ के वजहों की जांच कराने के लिए योगी सरकार की तरफ से न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है. ऐसे में जांच के लिए आयोग सोमवार को प्रयागराज पहुंच गया है. आयोग महाकुंभ मेला क्षेत्र में जाकर भगदड़ के वजहों की पड़ताल करेगा और इसकी रिपोर्ट योगी सरकार को सौंपेगा.
यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ पर अपने-अपने दावे… हादसे का पूरा सच क्या? देखें दंगल साहिल जोशी के साथ
भगदड़ को लेकर सपा कर रही है योगी सरकार पर हमले
महाकुंभ भगदड़ मामले को लेकर योगी सरकार पर समाजवादी पार्टी (SP) हमलावर बनी हुई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर भगदड़ में मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगा रहे हैं. यह मामला उन्होंने संसद के बजट सत्र में भी उठाया था.
आपको बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में आखिरी स्नान 26 फरवरी को है. यानि कि महाशिवरात्रि के स्नान के बाद महाकुंभ का समापन हो जाएगा. ऐसे में महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है.


























