Mahakumbh: तीसरे अमृत स्नान के मौके पर कब स्नान करेंगे कौन से अखाड़े?
Posted by :- Sakib
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री पंचाग्नि अखाड़ा का षिविर से प्रस्थान का समय 05ः45 बजे था, घाट पर पहुचने का समय 6ः45 बजे और घाट से वापस प्रस्थान का समय 7ः25 बजे है और षिविर में आने का समय 8ः30 बजे है. बैरागी अखाड़ों के तहत अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा सुबह 08ः25 बजे शिविर से प्रस्थान करेंगे. घाट पर आगमन का समय 09ः25 बजे और 30 मिनट के स्नान के बाद 09ः55 बजे घाट से वापसी हेतु प्रस्थान करेंगे. 10ः55 बजे तक यह अखाड़ा अपने शिविर में वापस लौट आएंगे. इसी तरह, अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़ा सुबह 09ः05 बजे षिविर से प्रस्थान करेंगे और 10ः05 बजे घाट पर पहुंचेंगे. स्नान के बाद 10ः55 बजे घाट से वापस हेतु प्रस्थान करेगें. यह 11ः55 बजे तक शिविर लौटेगें.
अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा सुबह 10ः05 बजे षिविर से प्रस्थान करेगें और 11ः05 बजे घाट पर आगमन होगा। 11ः35 बजे घाट से षिविर हेतु वापसी करेगें. 12ः35 बजे षिविर में वापस आ जायेगें. उदासीन अखाड़ों के तहत श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा सुबह 11ः00 बजे षिविर से प्रस्थान करेंगे, 12ः00 बजे घाट पर आगमन, स्नान करने के बाद 12ः55 बजे घाट से वापसी तथा 13ः55 बजे षिविर में आगमन है.
इसके अलावा, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण 12ः05 बजे षिविर से प्रस्थान करेंगे, 13ः05 बजे घाट पर आगमन तथा 14ः05 बजे घाट से षिविर हेतु वापसी व 15ः05 बजे षिविर आगमन होगा. श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा का षिविर से प्रस्थान का समय 13ः25 बजे, घाट पर आगमन 14ः25 बजे तथा स्नान के उपरान्त घाट से वापसी हेतु प्रस्थान का समय 15ः05 बजे तथा षिविर में आगमन 15ः55 बजे है.











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











