
रविवार सुबह जैसे ही लोगों की आंख खुली तो मौसम का नजारा देखकर दिल खुश हो गया। आसमान में छाए बादल और हल्की बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया। ठंडे मौसम का नजारा लेने के लिए लोग सुखना लेक, रॉक गार्डन समेत शहर के पार्कों में पहुंचे हैं। रविवार को छुट्टी होने के चलते सुखना लेक में पर्यटकों की खासी भीड़ है।





























