मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स के पास बने मनीमाजरा के रेलवे अंडर पास के नीचे पिछले काफी दिन से पानी इकट्ठा हो रहा है। जिसके कारण यहां से निकलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। वहीं अंडरपास के बॉक्स के नीचे कई दिन से जमा हो रहे गंदे पानी से दो पहिया वाहन चालक को निकलने में ज्यादा परेशानी आ रही है।
स्थानीय निवास हरप्रीत सिंह हैप्पी का कहना कि यहां पर पानी जमा है, वहां पर और उसे आगे की सड़क टूटने से गड्ढे पड़ चुके है। जिसके दो पहिया वाहन फिसलने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। आम आदमी ग्रामीण प्रदेश महासचिव हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा यह जो अंडरपास के नीचे पानी का आकर जो इकट्ठा हो रहा है यह पानी अंडरपास के नीचे डाली गई पब्लिक हेल्थ विंग की पाइप लाइन से लीक हो रहा है।
हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि यह पाइप लाइन से पानी लीकेज अंडर पास की सड़क किनारे पिपली वाला टाउन की तरफ सड़क किनारे फुटपाथ के नीचे डाली गई पाइप लाइन से हो रहा है। जोकि यहां से लीक होने के बाद बहकर सीधा अंडरपास के एक बॉक्स के नीचे आकर इकट्ठा हो रहा है। वहां सड़क दबी होने के कारण वहीं पानी जमा हो रहा है। जिसमें से वाहनों को निकलना पड़ रहा है।
हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि उन्होंने इस लीकेज को ठीक करवाने के लिए नगर निगम के एसडीओ पत्र लिखकर गुहार भी लगाई है। हरप्रीत सिंह का कहना कि विभाग को जल्द से जल्द इस पाइप लाइन की लीकेज को ठीक करके पानी की बर्बादी को बचाना चाहिए।अंडरपास के नीचे जमा हो रहे पानी से लोगों को निजात दिलवानी चाहिए।





























