Leader’s Comment On Rohit Sharma, Angry Fans Said – Will Answer With Bat – Chandigarh News – Chandigarh News:रोहित शर्मा पर नेता की टिप्पणी, गुस्साए फैंस बोले
चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर देश की एक पार्टी की नेता ने अपने पोस्ट में कहा था कि रोहित शर्मा एक खिलाड़ी होने के लिहाज से मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है और निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के बारे में कहे इन बातों से शहर के युवा क्रिकेटर काफी आहत है। इसके बजाए उस पर गलत टिप्पणी के हमें उस खिलाड़ी का सम्मान करना चाहिए। भारतीय टीम के कप्तान इन बातों का अपने बल्ले से जवाब देंगे। बीसीसीआई ने भी बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। हालांकि, इसके बाद देश की एक और पार्टी के सांसद ने भी कह डाला की रोहित शर्मा को टीम में होना ही नहीं चाहिए।
Trending Videos
रोहित शर्मा के खेल के हम सब कायल
शहर के युवा क्रिकेटर दक्ष ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मेरे ही नहीं देश के सभी क्रिकेटर खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए एक आर्दश खिलाड़ी है। हम सभी उनके खेल के कायल है। राजनीति करने वालों को खिलाड़ियों के प्रति इस तरह की बातें शोभनीय नहीं देती है।
रोहित शर्मा भारतीय टीम के सफल कप्तानों की श्रेणी में
युवा क्रिकेटर वंश राजदा ने कहा कि देश में क्रिकेट के खेल से हर कोई जुड़ा हुआ है। रोहित शर्मा भारतीय टीम के सफल कप्तानों की श्रेणी में है। क्रिकेट के खेल में उनका जब बल्ला बोलता है तो विश्व के हर गेंदबाज के होश उड़ जाते हैं। देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी के प्रति गलत बातें करने वालों को सबक लेना चाहिए।
रोहित आगामी मैचों में अपने बल्ले से जवाब देंगे
हरविजय सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा के बारे में कही गई बातें कि वह खिलाड़ी होने के लिहाज से मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है और निश्चित रूप से भारत का अब तक का सबसे अप्रभावी कप्तान है। इन बातों से काफी आहत हुआ हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि रोहित आगामी मैचों में उनके खिलाफ कहीं बातों का अपने बल्ले से जवाब देंगे।