{“_id”:”688133a65e5b69d6a40475ee”,”slug”:”last-date-extended-for-ias-coaching-in-punjab-university-chandigarh-news-c-16-pkl1091-771288-2025-07-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: पंजाब विश्वविद्यालय में आईएएस कोचिंग के लिए अंतिम तिथि बढ़ी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में आईएएस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा केंद्र ने आईएएस कोचिंग के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त होगी। केंद्र की मानद निदेशक प्रो. ज्योति रतन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी। कक्षाएं 1 सितंबर से शुरू होने वाली हैं। इस कार्यक्रम में कुल 70 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें से 54 सीटें सामान्य वर्ग के लिए, 11 अनुसूचित जाति के लिए और 5 अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं।





























