{“_id”:”67f22a0a6312afb91c061de0″,”slug”:”lady-constable-amandeep-kaur-landon-connection-2025-04-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नशा तस्कर लेडी कांस्टेबल: अमनदीप कौर का लंदन से क्या है कनेक्शन? घर पर मिली महंगी घड़ियां, परफ्यूम और पर्स”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}
बर्खास्त महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर। – फोटो : संवाद
विस्तार
ड्रग्स के साथ गिरफ्तार पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान एसएसपी अमनीत कोंडल खुद आरोपी महिला पुलिस कर्मी से पूछताछ कर रही हैं। शुक्रवार को जब पुलिस ने आरोपी महिला के घर में सर्च किया तो वहां से पुलिस को महंगी घड़ियां, परफ्यूम एवं पर्स, चश्मे बरामद हुए।
Trending Videos
गोपनीय सूत्रों ने जानकारी दी कि शुक्रवार देर रात तक एक गुप्त जगह पर एसएसपी ने अमनदीप से महंगी घड़ियां और चश्मे, परफयूम, पर्स समेत जमीन जायदाद के बारे में पूछताछ की तो आरोपी अमनदीप ने बताया कि उसे इंग्लैंड के लंदन से उक्त गिफ्ट आए हैं। उक्त महिला का इंग्लैंड के लंदन में रहने वाले जिस शख्स के साथ संपर्क है, वो पिछले दिनों भारत में अमनदीप के घर में एक समागम के दौरान आया था। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने एक प्लाट ड्रीम सिटी काॅलोनी रिंग रोड पर खरीदकर रखा है।
सूत्र बताते हैं कि एसएसपी ने पूरी सख्ती के साथ नशे के संबध में पूछताछ की थी, लेकिन अमनदीप कौर इस बारे में कुछ भी नहीं मानी और न ही पुलिस को कोई सूचना दी। पुलिस की टीम एवं एसएसपी ने उक्त आरोपी महिला की आय से संबंधित सभी साधनों की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि उक्त महिला पुलिसकर्मी के पास नौकरी के अलावा आय के क्या साधन थे। महिला पुलिसकर्मी से पूछा गया कि बलविंदर सिंह उर्फ सोनू के साथ उसकी कब से दोस्ती है।