Kripanand Thakur Joined Congress, Said- Will Ensure Victory For The Party In 2026 – Chandigarh News – Chandigarh News:कृपानंद ठाकुर कांग्रेस में हुए शामिल, बोले
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा-बहलाना क्षेत्र के नेता कृपानंद ठाकुर ने रविवार को कई समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में वह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। सांसद मनीष तिवारी और चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी जॉइन की। उन्होंने कहा कि वह अभी से जुट जाएंगे और पार्टी को 2026 के निगम चुनाव में जीत दिलाने के लिए काम करेंगे।
Trending Videos
पिछले नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 20 (हल्लोमाजरा/बहलाना) से आजाद प्रत्याशी रहे कृपानंद ठाकुर मात्र 200 वोटों के अंतर से हारे थे। उन्हें लगभग 2800 वोट प्राप्त हुए थे। पार्टी में ठाकुर और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि ठाकुर का कांग्रेस में आना एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका जमीनी जुड़ाव और कॉलोनियों व गांवों में सक्रियता पार्टी को और मजबूत बनाएगी। पूर्वांचल समुदाय का समर्थन कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित होगा। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि कृपानंद का समर्पण और प्रभाव पार्टी के अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।