{“_id”:”66ec58a8ffde5de5ca0dba51″,”slug”:”kolkata-doctors-strike-rg-kar-college-hospital-medics-case-cbi-probe-news-updates-in-hindi-2024-09-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kolkata Doctors Strike: शनिवार से काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, गतिरोध खत्म होने के बावजूद OPD बंद रहेगा”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
Kolkata Doctors Strike: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में पिछले एक महीने से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल अब खत्म होने वाली है। जानकारी के मुताबिक जूनियर डॉक्टर शनिवार से काम पर लौटेंगे, क्योंकि राज्य सरकार ने उनकी 15 मांगों में से 10 मांगें मान ली है।
कोलकाता में 36 दिनों के बाद गतिरोध खत्म होने के संकेत – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या के बाद शुरू हुई जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक आक्रोशित जूनियर डॉक्टर शनिवार से काम पर लौटेंगे। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद से गतिरोध खत्म हो जाएगा। हालांकि, इसके बावजूद OPD सेवाएं बंद रहेंगी। डॉक्टरों ने कहा है कि आपातकालीन सेवाएं बहाल होगी।
Trending Videos
सरकार ने डॉक्टरों की 15 में 10 मांगें मानी
सूत्रों के मुताबिक सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की 15 में से 10 मांगों को मान लिया है। बता दें कि है कि बुधवार को नबन्ना में मुख्य सचिव से चर्चा के बाद जूनियर डॉक्टरों ने पंद्रह मांगों के संबंध में उन्हें ई-मेल किया था। उस ईमेल का जवाब शनिवार शाम को आया। स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने ईमेल करके राज्य प्रशासन की तरफ से 10 मांगों को पूरा करने पर सहमति दी है।
शुक्रवार को मार्च करेंगे जूनियर डॉक्टर
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर से जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य भवन से सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक मार्च करने की योजना बनाई है। इसके बाद जूनियर डॉक्टर धरना वापस ले सकते हैं और शनिवार को काम में वापस लौट सकते हैं।