तिरुवनंतपुरम21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस की मौजदूगी में सेना के अधिकारी के साथ मारपीट हुई है।
केरल में सेना के एक अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिक्ककारा में केएमएम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में एनसीसी (NCC) प्रशिक्षण शिविर के दौरान फूड पॉइजनिंग को लेकर कुछ स्थानीय नेताओं ने सैन्य अफसर के साथ मारपीट की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिविर में शामिल 80 कैडेट्स ने उल्टी और फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे। इसके बाद 23 दिसंबर को रात करीब 11:30 बजे दो लोगों ने ड्यूटी पर मौजूद एक वर्दीधारी अधिकारी पर हमला किया।
इन लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में सेना के अधिकारी के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। हालांकि सैन्य अफसर इस दौरान खुद को बचाता रहा।
मारपीट का आरोप सीपीआई (M) की स्टूडेंट्स विंग SFI की जिला प्रमुख भाग्य लक्ष्मी, भाजपा के स्थानीय पार्षद प्रमोद और उनके समर्थकों पर है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की मौजूदगी में सेना के अधिकारी के साथ मारपीट की गई।
फूड पॉइजनिंग की जांच के लिए सैंपल लिए गए फूड पॉइजनिंग की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने शिविर से भोजन, पानी के सैंपल लिए हैं। हालांकि अब तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के बाद ही फूड पॉइजनिंग की पुष्टि हो पाएगी।
कैंप कमांडेंट ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल करनैल सिंह ने मामले में पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- थ्रीक्काकारा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है।
उन्होंने कहा, ‘मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो फुटेज सहित स्पष्ट सबूतों के बावजूद हमलावरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’
……………………………………….






















