- Hindi News
- National
- Kerala Hadiya Love Jihad Case Update; Asokan K M, Popular Front Of India
कोच्चि33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

2016 में लव जिहाद केस से चर्चा में आई केरल की हादिया के पिता अशोकन ने केरल हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। मंगलवार (5 दिसंबर) को याचिका में उन्होंने कहा- एक महीने से हादिया का पता नहीं चल रहा है। हादिया को उसके पति ने गैर कानूनी रूप से कस्टडी में रखा है, जो बैन हो चुके संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का एक्टिव मेंबर है। हालाकि, हादिया ने इन आरोपों को गलत बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (5 दिसंबर) को हादिया ने एक वीडियो जारी कर कहा- मुझे किसी ने कस्टडी में नहीं रखा है। मैं धर्म परिवर्तन कर के खुश हूं। मैंने दूसरा निकाह कर लिया है। मैं अपने पिता से लगातार बात करती हूं। मेरे पिता को RSS एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है।
याचिका में हादिया के पिता ने क्या कहा?
हादिया के पिता एम अशोकन ने मंगलवार को याचिका में कहा- हादिया ने एक महीने से फोन नहीं उठा रही है। कभी उनका फोन स्विच ऑफ रहता है। अशोकन हादिया हाल ही में मल्लपुरम में खोले गए होम्योपैथी क्लीनिक भी गए थे। लेकिन वहां उन्हें ताला लटका हुआ मिला। पड़ोसियों से भी हादिया के बारे में कुछ पता नहीं लग पाया था। अशोकन ने आशंका जताई है कि हादिया की जान खतरे में हैं। याचिका में अशोकन ने कहा कि PFI की महिला संगठन नेशनल वुमन फ्रंट की मेंबर एएस साईनाबा ने हादिया के पति शफीन के साथ मिली हुई है।

लव जिहाद केस से चर्चा में आई थीं हादिया
हादिया ने 2016 में कोयंबटूर में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान इस्लाम अपना लिया था और शफीन जहां से शादी की थी। इसके बाद हादिया के पित अशोकन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।
साथ ही अशोकन ने आरोप लगाए थे कि हादिया को सीरिया ले जाया जाएगा। केरल हाई कोर्ट ने हादिया के इस निकाह को गैर कानूनी बताया था। इसके बाद शहीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट की याचिका के खिलाफ याचिका लगाई। 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को पलट दिया था।

ये खबरें भी पढ़ें…
नाम बदलकर प्यार फिर धर्म परिवर्तन का दबाव:बांदा में महेश बनकर बच्ची से रेप

यूपी में मई-जून 2023 के बीच 4 ऐसे मामले सामने आए थे, जहां धर्म छिपाकर प्रेम करने का मामला खुला था। शाहजहांपुर में गर्भवती लड़की की मौत हो गई थी। लखनऊ में संगठित तरीके से लड़कियों को फंसाने वाले 4 गिरफ्तार हुए थे। आगरा में नाम बदलकर प्रेम किया था। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करके धर्म परिवर्तन करवाया था। पूरी खबर पढ़ें…
नाम बदलकर यौन संबंध बनाना महंगा पड़ेगा:नए कानून में 10 साल की सजा

गुजरात के सूरत में लव-जिहाद का 7 अक्टूबर को मामला सामने आया था। शहर के पांडेसरा इलाके में दूसरे धर्म के युवक ने नाम बदलकर पांच साल पहले युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। इसके बाद उसे दिल्ली भगाकर ले गया और कोर्ट में शादी कर ली थी। पूरी खबर पढ़ें…











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











