
कल्याण राज्य प्रगति पक्ष पार्टी का भाजपा में विलय
– फोटो : PTI
विस्तार
लोकसभा चुनावों से पहले कर्नाटक की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) पार्टी का भाजपा में विलय हो गया। बंगलूरु में केआरपीपी के नेता जी जनार्दन रेड्डी ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा और राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र की उपस्थिति में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। इस दौरान रेड्डी की पत्नी अरुणा लक्ष्मी भी भाजपा में शामिल हो गईं।
इस सियासी घटनाक्रम पर कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के नेता जी जनार्दन रेड्डी ने प्रतिक्रिया भी दी है। रेड्डी ने कहा, ‘मैं पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मैं बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल हुआ हूं। मुझे किसी पद की आवश्यकता नहीं है।’
यह अच्छा फैसला है: येदियुरप्पा
वहीं भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि जी जनार्दन रेड्डी और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह उनका अच्छा फैसला है। इससे हमारी पार्टी मजबूत होगी, हम सभी 28 लोकसभा सीटें जीतेंगे।


















![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)




