‘कांतारा चैप्टर 1’ का 18वें दिन का कलेक्शन
साउथ की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पहले हफ्ते में इसकी कमाई 337.4 करोड़ रुपये रही। दूसरे हफ्ते में इसने 147.85 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई 16.7 करोड़ रुपये हो गई है। इस तरह से इसने 523.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
वर्ल्डवाइड भी कर रही अच्छी कमाई
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिर्फ भारत के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर रही है, बल्कि यह वर्ल्डवाइड भी जबरदस्त कमाई कर रही है। इसने अब तक वर्ल्डवाइड 717.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने सनी देओल की ‘गदर 2’ (686 करोड़) और सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ (627 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म इस साल दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। पहले नंबर पर फिल्म ‘छावा’ (809 करोड़ रुपये) है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर पड़ी भारी
‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ ही बॉलीवुड की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। इस फिल्म ने 18वें दिन मात्र 1.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 58.24 करोड़ रुपये हो गया है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे यह फिल्म कहीं नहीं टिकी।
‘कांतारा चैप्टर 1’ की कास्ट
‘कांतारा चैप्टर 1’ में अदाकारों ने जबरदस्त अभिनय किया है। इसके अलावा इसमें जबरदस्त सीन हैं जो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। इसमें ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। वही फिल्म के लेखक और निर्देशक भी हैं। ऋषभ के अलावा इसमें रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम भी अहम किरदार में हैं।









![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)















