
जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया।
विस्तार
गुरमीत सिंह संधावालिया को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठतम जज जस्टिस रितु बाहरी कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल रही थीं। उनकी उत्तराखंड हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश जीएस संधावालिया को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया है।




























