पंजाब की स्थिति पर चिंता
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेसवार्ता में बताया कि बैठक में पंजाब में बढ़ते मतांतरण और नशे की समस्या पर विशेष रूप से चिंता जताई गई। कहा गया कि लालच या दबाव में हो रहे धर्मांतरण अनुचित हैं और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा।
बंगाल और अवैध घुसपैठ का मुद्दा
बैठक में बंगाल की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अवैध घुसपैठियों द्वारा फैलाए जा रहे उपद्रव और हिंदू समाज की सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को रोकने की आवश्यकता पर बल दिया गया। संघ ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
मणिपुर में शांति प्रक्रिया पर नजर
मणिपुर की स्थिति पर आंबेकर ने कहा कि वहां शांति की प्रक्रिया लंबी है, लेकिन हाल ही में हुए समझौते से सकारात्मक पहल हुई है। संघ विभिन्न समुदायों के बीच संवाद स्थापित करने के प्रयास में जुटा है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
नक्सलवाद और जनजातीय क्षेत्रों की चुनौतियां
जनजातीय क्षेत्रों में नक्सलवाद में कमी आई है, लेकिन अभी भी भ्रम फैलाने वाले तत्व सक्रिय हैं। बैठक में बताया गया कि वनवासी परिषद सहित कई संगठन इन क्षेत्रों में जागरूकता और समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबाले असुविधा महसूस होने पर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने क्या बताया?
लव जिहाद और सामाजिक जागरूकता
लव जिहाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। यह माना गया कि समाज में जागरूकता जरूरी है और साधु-संतों की यात्राओं तथा बौद्धिक कार्यक्रमों के जरिए युवाओं तक सही संदेश पहुंचाने की दिशा में काम होगा।
शिक्षा और समान नागरिक संहिता
नई शिक्षा नीति पर आंबेकर ने कहा कि उसका क्रियान्वयन सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारतीय भाषाओं और ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। उन्होंने उत्तराखंड से शुरू हुई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को सकारात्मक कदम बताया और कहा कि देश धीरे-धीरे इस दिशा में आगे बढ़ेगा।
चुनाव आयोग की व्यवस्था का स्वागत
आंबेकर ने चुनाव आयोग की एसआईआर व्यवस्था को पारदर्शी और स्वागत योग्य बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संघ की कार्यकारी बैठक आगामी अक्तूबर में जबलपुर में आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly news: वसुंधरा राजे पहुंचीं विधानसभा, कांग्रेस विधायक कानून व्यवस्था के विरोध में वेल में उतरे














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











